AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मानसून की राजस्थान में एंट्री

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 25, 2023
Reading Time: 1 min read
monsoon Entry in Rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर भी तय समय पर पहुंचा

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तेज उमस के बीच दक्षिण-पश्चिम मानसून में आज रविवार को मेवाड़ हाड़ोती के रास्ते राजस्थान में प्रवेश कर लिया। मौसम विभाग ने इसकी औपचारिक घोषणा कर दी है। राजस्थान में मानसून तेजी से आगे बढ़ा है।

मौसम विभाग के अनुसार मानसून की आज राजस्थान में एंट्री हो गई है। पूर्व में जो अनुमान लगाया था उसके हिसाब से राजस्थान में 20 जून को मानसून की एंट्री होनी थी। इस हिसाब से पांच दिन देरी से मानसून राजस्थान पहुंचा है। हालांकि सूकून वाली बात यह है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार उदयपुर में मानसून तय समय पर पहुंचा है। मौसम विभाग ने 25 जून तक मानसून के उदयपुर पहुंचने का पूर्वानुमान लगाया था।

बीती रात उदयपुर सहित कई जगह मध्यम से तेज बारिश हुई

दक्षिण-पश्चिम मानसून का उदयपुर संभाग सहित राजस्थान के कई जिलों में प्रवेश हो गया है। पिछले 24 घंटे में मानसून काफी एक्टीव रहा है और यह उत्तर भारत में तेजी से आगे बढ़ा है। अगले 24 से 48 घंटे के अंदर मानसून गुजरात और राजस्थान के बचे हुए स्थानों को भी कवर कर सकता है। बीती रात उदयपुर सहित कई जगह मध्यम से तेज बारिश हुई।

UIT Udaipur

परिस्थितियां अनुकूल होने से तेजी से आगे बढ़ रहा है मानसून

आज मानसून ने महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश को भी पूरा कवर कर लिया है। गुजरात, पंजाब और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्से को भी कवर किया है। देश की राजधानी दिल्ली में भी आज मानसून ने प्रवेश किया है। चक्रवाती तुफान बिपरजॉय के कारण मानसून को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी,लेकिन अब परिस्थितियां अनुकूल होने से मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: imd jaipurImd monsoon newslatest news in hindiMeteorological Departmentmonsoon entry in rajasthanmonsoon in rajasthanmonsoon in udaipurrain in udaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .