AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जगन्नाथ रथयात्रा: नगर भ्रमण पर निकले जगन्नाथ स्वामी,भक्ति में झूम रहे भक्त

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 20, 2023
Reading Time: 1 min read
jagannath rath yatra udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आषाढ़ शुक्ल द्वितीया के अवसर पर उदयपुर में जगन्नाथ स्वामी रजत रथ में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकल चुके है। जगन्नाथ रथयात्रा (Jagannath Rathyatra udaipur) को लेकर अभी भी शहर में भक्तिमय माहौल नजर आ रहा है।

मंगलवार दोपहर बाद भक्तगण जगदीश मंदिर से जगन्नाथ स्वामी की प्रतिमा को लेकर जगदीश चौक में पहुंचे। यहां जगन्नाथ स्वामी के साथ ही श्रीकृष्ण व लक्ष्मीजी की प्रतिमा को 21 फीट ऊंचे रजत रथ में विराजमान किया। इसके बाद भक्तों ने रथ को खींचा और जयकारों के साथ जगदीश चौक से जगन्नाथ रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले 21 बंदूकों की सलामी दी गई।

रथयात्रा रात 11 बजे के करीब वापस जगदीश चौक पहुंचेगी

बैंड बाजों की मधुर स्वर लहरियों और भक्तों के जयकारों के बीच आगे बढ़ रही रथ यात्रा रात करीब सवा आठ बजे अस्थल मंदिर के सामने आरएमवी चौराहें पर पहुंचेगी और यहां आरती होगी। रथयात्रा रात करीब 11 बजे वापस जगदीश चौक पहुंचेगी। भव्य आरती होगी प्रसाद वितरण होगा। बीती रात जगदीश चौक में हुई भजन संध्या में एक से बढ़कर एक धार्मिक भजन प्रस्तुत किए।

नगर भ्रमण से पहले जगदीश मंदिर में निकली पारंपरिक रथ यात्रा

मंदिर पुजारी परिषद के हेमेंद्र पुजारी और जगदीश पुजारी के साथ ही भक्तजन की मौजूदगी में प्रातः 5 बजे प्रभु जगन्नाथ स्वामी की मंगला आरती हुई। पंचामृत स्नान, केसरिया वस्त्र एवं विशेष आभूषण ठाकुरजी को धराए गए। इसके पश्चात दोपहर में जगदीश मंदिर परिसर में काष्ठ से बने रथ में लड्डू गोपाल व छोटे स्वरूप के राधा-कृष्ण के विग्रह विराजित कर रथ यात्रा निकाली। आगे-आगे काष्ठ का हाथी और पीछे ठाकुरजी के रथ के साथ कीर्तनकार भजनों की प्रस्तुतियां देते आगे बढ़ते रहे। जगदीश मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर में भगवान सूर्यनारायण का विशेष शृंगार किया गया।

हिरणमगरी उपनगरीय क्षेत्र में भी शुरू हुई रथ यात्रा

जगदीश चौक के साथ ही शहर के हिरणमगरी उप नगरीय क्षेत्र से भी जगन्नाथ रथयात्रा शुरू हो चुकी है। यहां भी भक्तों में उत्साह नजर आ रहा है। भगवान जगन्नाथ स्वामी के दर्शन के लिए जगह जगह भक्तों की कतारें नजर आ रही हैं।

UIT Udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsJagannath Rathyatra udaipurJagannath Rathyatra udaipur 2023jagdish chowk udaipurjagdish mandir udaipurJagdish Temple Udaipurlatest news in hindirajasthan newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateजगन्नाथ रथयात्राजगन्नाथ रथयात्रा उदयपुर

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .