नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष घोषित किया है। शनिवार को पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर पवार ने यह घोषणा की।
कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा करने के समय शरद पवार ने कहा है कि पार्टी को मजबूत करने के लिए हम लोगों को कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। इसलिए सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल को यह जिम्मेदारी देने का फैसला लिया जा रहा है। सुप्रिया सुले को महाराष्ट्रए हरियाणा और पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है।

पिछले दिनों ही शरद पवार ने दिया था इस्तीफा
शरद पवार ने पार्टी प्रमुख की जिम्मेदारी छोड़ने का ऐलान किया थाएहालांकि पवार ने कार्यकर्ताओं की नाराजगी और नेताओं के मनाने के बाद अपना फैसला वापस ले लिया था। इसी बीच शनिवार को नए राजनीतिक समीकरण सामने आए और पार्टी में दो नए कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर पंवार ने चौंका चौंका दिया है।


