उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मानसून पूर्व मौसम में लगातार बदलाव का क्रम बना हुआ है। इसी बीच मौसम विभाग ने आज गुरूवार को भी उदयपुर संभाग सहित प्रदेश में कई जगह बारिश की संभावना जताई है।
मौसम विभाग से जारी पूर्वानुमान अनुसार आज दोपहर बाद कोटा और उदयपुर संभाग में भी कुछ जगह हल्के से मध्यम बारिश हो सकती है। राज्य के उत्तरी भागों में आगामी दो दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती है।
यहां अंधड़ चलने की संभावना
पूर्वानुमान अनुसार आज दोपहर बाद बीकानेर संभाग, शेखावटी क्षेत्र, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने और हल्के से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


