AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पैंथर हमले में किसान की मौत, गांव में दहशत

Lucky Jain by Lucky Jain
June 6, 2023
Reading Time: 1 min read
man killed by panther in lasadiya udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के लसाड़िया थाना क्षेत्र के शोभाजी का गुड़ा गांव में सोमवार रात पैंथर के हमले में एक किसान की मौत हो गयी। किसान खेत पर पशुओं को चारा डालने गया था। पैंथर हमले के बाद से ही गांव में दहशत का माहौल है। इधर सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन कर्मियों ने घटनास्थल के आस-पास पिंजरे लगा दिए है।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पैंथर हमले में लसाड़िया के शोभाजी का गुड़ा ग्राम पंचायत निवासी लखमा मीणा 35 पुत्र काना मीणा की मौत हुई है। लखमा मीणा सोमवार शाम करीब साढ़े सात से आठ बजे खेत में पशुओं को चारा डालने गया था। वह पशुओं को चारा डाल ही रहा था, कि इसी बीच पैंथर ने लखमा मीणा पर हमला कर दिया और गर्दन से दबोच लिया। लखमा मीणा के चीखने की आवाज सुनकर आस-पास से गुजर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देख पैंथर लखमा मीणा को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया। बुरी तरफ से जख्मी हुए लखमा मीणा को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

UIT Udaipur

पिंजरे लगा दिए गए हैं, पैंथर मूवमेंट पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं

वन अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल सहित आस-पास संभावित स्थानों पर पिंजरे लगा दिए गए हैं। लगातार मॉनीटरिंग कर पैंथर मूवमेंट का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। आस-पास वनक्षेत्र होने से पैंथर का मूवमेंट रहता है, पशुओं पर हमला करने की एक-दो घटनाएं पहले हो चुकी हैं। पैंथर को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: उदयपुर में दो महीने पहले भी पैंथर ने ली थी किसान की जान

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsforest department udaipurlasadiya udaipurlatest news in hindileopard in udaipurman killed by panther in lasadiya udaipurman killed by panther leopardpanther attackudaipurUdaipur newsudaipur news updatewildlife

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .