AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

विश्व पर्यावरण दिवस: नए संकल्प के साथ झीलों की सफाई और पौधरोपण

Devendra Sharma by Devendra Sharma
June 5, 2023
Reading Time: 1 min read
environment day celebration in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के प्रयास भी हुए

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के लिए सोमवार को उदयपुर में कई कार्यक्रम हुए।वन विभाग एवं ग्रीन पीपल सोसायटी के तत्वावधान में दूध तलाई क्षेत्र में राम पोल स्थित लव कुश वाटिका में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने पर चर्चा की गई। स्काउट एवं गाइड से जुड़े स्कूली बच्चों ने भी प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में प्लास्टिक प्रदूषण को रोकना एक चुनौति बन गया है। इसमें प्रत्येक नागरिक को आगे आना होगा।

environment day celebration in udaipur

वन्यजीव,पशुपक्षी और वनस्पति की पहचान पर हुई प्रतियोगी परीक्षा

सेवानिवृत्त एसीएफ डॉ. सतीश कुमार शर्मा के निर्देशन में वन्यजीव पशुपक्षी और वनस्पति की पहचान पर आधारित प्रतियोगी परीक्षा में बच्चों ने अपने मन की भावना व्यक्त कर पर्यावरण प्रेम को दर्शाया। ग्रीन पीपल सोसायटी के अध्यक्ष (रिटायर्ड आईएफएस) राहुल भटनागर ने बताया कि मुख्य वन संरक्षक आरके सिंह, मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव आरके खेरवा, वन संरक्षक आरके जैन, उप वन संरक्षक मुकेश सैनी, सेवानिवृत वन अधिकारी सोहेल मजबूर सहित वन विभाग के कई अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

hindustan zinc environment day 2023

बड़गांव में स्कूल परिसर में भी पौधे रोपे

Plantation in badgaon school

विश्व पर्यावरण दिवस पर बड़गांव के महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल परिसर में पौधे रोपण भी किया गया। बुबुगाओ कम्यूनिकेशन प्रा.लिमिटेड उदयपुर की और से पौध रोपण किया गया। सरपंच संजय शर्मा व पंचायत समिति सदस्य भुवनेश व्यास की मौजूदगी में हुए पौध रोपण में एसडीओ रमेश चंद्र बहडिया, वीवो के एरिया जनरल मैनेजर राजीव शर्मा, विकास कुलश्रेष्ठ, महेश जोशी सहित कई जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे। इधर झील प्रेमियों ने कुम्हारिया तालाब की सफाई कर पर्यावरण दिवस मनाया। इस दौरान लोगों को झीलों में वेस्टेज सामग्री नहीं डालने के लिए जागरूक भी किया गया।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsForest DepartmentGreen People Societylatest news in hindiplantationudaipurUdaipur newsudaipur news updateworld environment day

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .