AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर: 34 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली हवाएं

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 30, 2023
Reading Time: 1 min read
thunderstorms in Udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कुछ देर के लिए हल्की बारिश भी हुई

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उत्तरी पाकिस्तान व आसपास के क्षेत्रों के ऊपर मंगलवार को भी पश्चिमी विक्षोभ एक परिसंचरण तंत्र के रूप में बना हुआ है। राज्य के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र भी मौजूद है। इस कारण उदयपुर सहित कई जिलों में इसका असर देखने को मिला। उदयपुर में मंगलवार सुबह अंधड़ के साथ हल्की बारिश हुई। इस दौरान 32 से 34 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चली।

मौसम विभाग ने मंगलवार सुबह 11 बजे तीन घंटों के लिए अलर्ट जारी कर उदयपुर, राजसमंद, भीलवाड़ा सहित 17 जिलों में 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज अंधड़ और हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया था। अलर्ट जारी होने के कुछ देर बाद ही उदयपुर में इसका असर भी नजर आ गया।

कई लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ दौड़ते नजर आए

शहर में सुबह करीब 11.30 बजे हवाओं का दौर शुरू हुआ। शुरूआत में धीमी रफ्तार से हवाएं चली और कुछ ही देर में तेज हवा ने अंधड़ का रूप ले लिया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह 11.30 से दोपहर 12 बजे के बीच उदयपुर में हवा की रफ्तार 32 से 34 किलोमीटर प्रति घंटा रही। तेज हवाएं के बीच कुछ देर के लिए शहर में हल्की बारिश भी हुई। हवा की रफ्तार तेज होने से कई लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ दौड़ते नजर आए।

जैसलमेर में सर्वाधिक 77 मिलीमीटर बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में जोधपुर, उदयपुर, कोटा, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी बारिश दर्ज की गई है। जैसलमेर में सर्वाधिक 77 मिलीमीटर बारिश हुई। जून के प्रथम सप्ताह में भी राज्य के उत्तरी व पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newslatest news in hindirain in udaipurstrong winds in udaipurthunderstorms in UdaipurUdaipur newsudaipur weather

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .