AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

एयरपोर्ट पर फेक आईडी के साथ पकड़ा गया युवक

Lucky Jain by Lucky Jain
May 16, 2023
Reading Time: 1 min read
man caught at Udaipur airport with fake id going to mumbai


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुंबई जा रही फ्लाईट की किसी अन्य के नाम पर बुक टिकट को सस्ते में खरीदने के लालच आया था युवक

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर डबोक एयरपोर्ट पर फेक आईडी के साथ एक युवक पकड़ा गया (man caught at udaipur airport), पुलिस ने जब युवक से पूछताछ की तो मामला बड़ा अजीब निकला। यहां एक युवक मुंबई जा रही फ्लाईट की टिकट कम दाम में लेने के लालच में न सिर्फ किसी अन्य व्यक्ति के नाम से सफर करने को तैयार हो गया, बल्कि उसने आधारकार्ड पर नाम के साथ छेड़छाड़ तक कर ली।

युवक एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान पहले गेट पर तो निकल गया, लेकिन दूसरे चरण में होने वाली चेकिंग पर पकड़ा गया। सख्ती से पूछा तो युवक ने बता दिया कि वह जिस नाम से सफर कर रहा है, वो व्यक्ति कोई और है। इस पर डबोक एयरपोर्ट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया और डबोक थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। डबोक पुलिस ने युवक को डिटेन कर उससे आधार कार्ड सहित अन्य सामान जब्त कर अनुसंधान शुरू किया है।

थानाधिकारी चेल सिंह ने बताया कि डबोक एयरपोर्ट मैनेजर ने प्रियांक बाबूलाल परमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला के दर्ज करवाया है। उस टिकट एजेंट से भी पूछताछ की जाएगी, जिसने प्रियांक को जय कोठारी के नाम की टिकट उपलब्ध करवायी थी।

एजेंट ने दूसरे व्यक्ति की टिकट आरोपी युवक को करीब आधे दाम में बेची

पुलिस ने बताया कि इंडिगो की फ्लाईट से मुंबई जाने के लिए सोमवार को प्रियांक डबोक एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन प्रियांक उसकी असली आईडी के बजाए जय कोठारी बनकर एयरपोर्ट पहुंचा। टिकट भी जय कोठारी के नाम से ही बुक थी। प्रियांक ने उसके आधार कार्ड के साथ छेड़छाड़ कर नाम बदलकर जय कोठारी कर दिया था। जय कोठारी बनकर प्रियांक डबोक एयरपोर्ट में पहले स्तर के सिक्योरिटी चेक से तो निकल गया और एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश कर लिया। लेकिन दूसरे चरण में होने वाली सिक्योरिटी चेक में सुरक्षाकर्मियों को प्रियांक की आईडी देखकर कुछ संदेह हुआ और पूछताछ करने पर वह पकड़ा गया।

प्रियांक ने बताया कि उसने यह टिकट एजेंट से खरीदी थी। यह टिकट पहले किसी जय कोठारी ने बुक की थी, लेकिन बाद में उसने यह टिकट एजेंट के जरिए ही कैंसिल करवा दी। लेकिन एजेंट ने टिकट कैंसिल नहीं की और जब मैंने एजेंट से टिकट खरीदने के लिए संपर्क किया तो उसने मुझे आधे रेट में टिकट उपलब्ध कराने को कहा। उसने कहा कि टिकट जय कोठारी के नाम से बुक है, ऐसे में सफर भी जय कोठारी के नाम से ही करना होगा। प्रियांक ने कहा फ्लाइट में सीट मिलने और वो भी आधे रेट में मिलने पर वह जय कोठारी के नाम से सफर करने को तैयार हो गया।

UIT Udaipur Poster

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsdabok airport udaipurfake adhar cardindigo flightlatest news in hindiman caught at udaipur airportman caught at Udaipur airport with fake idudaipurUdaipur airportUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .