AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

सचिन पायलट ने गहलोत सरकार को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

Devendra Sharma by Devendra Sharma
May 15, 2023
Reading Time: 1 min read
sachin pilot jan sangharsh yatra ends in jaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तीन मांगे नहीं मानी तो पूरे प्रदेश में होगा आंदोलन

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट की अजमेर से शुरू हुई जन संघर्ष पदयात्रा सोमवार को जयपुर पहुंचकर संपन्न हुई। जयपुर में सभा को संबोधित करते हुए पायलट ने गहलोत सरकार से मांग की कि आरपीएससी को भंग कर पूनर्गठन हो, नए मापदंड बने और पारदर्शिता से लोगों का चयन हो। पेपर लीक से प्रभावित प्रत्येक बच्चे को उचित आर्थिक मुआवजा मिले और वसुंधरा सरकार के समय हुए भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच हो।

पायलट ने गहलोत सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि तीनों मांगों को इस महीने के आखिर तक तीनों मांगे नहीं मानी गई तो मैं पूरे प्रदेश में आंदोलन करूंगा। जनता को साथ लेकर गांव गांव ढाणी ढापी पैदल चलेंगे।

लोगों में धारणा बन चुकी, आरपीएससी में जुगाड़ चलता है

पायलट ने कहा कि आरपीएससी को लेकर यह धारणा बनी हुई है कि वहां जुगाड़ चलता है, नियुक्ति राजनीतिक दृष्टि से की जाती है। मैं यह मांग करता हूं कि आरपीएससी को भंग कर एक नई व्यवस्था कायम की जाए। चेयरमैन और मैम्बर के चयन का कोई मापदंड तो होना चाहिए। सदस्य को हटाने के लिए राष्ट्रपति तक जाना पड़ता है, लेकिन बनाने के लिए कोई मापदंड नहीं है। योग्य व्यक्ति जिसका कोई वजूद हो उसको आरपीएससी का सदस्य बनाना चाहिए।

कटारा को आरपीएससी का सदस्य किसके कहने पर बनाया

पायलट ने कहा कि कटारा जो आरपीएससी के सदस्य बने वो किसके कहने पर बने उसका पता करना पड़ेगा। पेपर लीक करने वाले दलाल के किराए के मकान पर बुलडोजर चलता है, लेकिन आरपीएससी पेपर लीक करने वाले कटारा के मकान पर बुलडोजर क्यों नहीं चलाया। कानून अपना काम कर रहा है तो पक्षपात नहीं होना चाहिए। मछली छोटी हो या बड़ी उसे तो पकड़ना पड़ेगा।

sachin pilot jan sangharsh yatra ends in jaipur -1

हमारी सभा में आने से लोगों को रोका गया

11 मई को अजमेर से जन संघर्ष पद यात्रा शुरू कर करीब 125 किलोमीटर की दूरी तय कर जयपुर पहुंचे पायलट ने आरोप लगाया कि उनकी सभा में आने से लोगों को रोका गया है, लेकिन इससे वे डरने वाले नहीं हैं। पायलट ने कहा कि मैं डरने वाला नहीं हूं, न मैं दबने वाला हूं। जो भी कुर्बानी देनी होगी मैं देने को तैयार हूं। हमारा जनसंघर्ष किसी नेता के खिलाफ नहीं, हमारी यात्रा भ्रष्टाचार के खिलाफ और नौ जवानों का भविष्य बेहतर बनाने को लेकर है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsAshok Gehlot Vs Sachin PilotCM Ashok Gehlotjaipur newsrajasthan newsRajasthan Politicssachin pilotSachin Pilot Jan Sangharsh YatraUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .