उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार को उदयपुर. अहमदाबाद हाईवे पर कार्रवाई करते हुए पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब भरा एक कंटेनर पकड़ा।
आबकारी विभाग की अतिरिक्त आयुक्त श्वेता फगेड़िया ने बताया कि आबाकारी थाना खेरवाड़ा के प्रहराधिकारी धोलाराम विश्नोई को अवैध शराब के कंटेनर के आने की मुखबीर से सूचना मिली थी।
आबकारी की टीम ने खेरवाड़ा टोल नाके के आगे एक कंटेनर को रूकवाया। कंटेनर की तलाशी लेने पर उसमें अंग्रेजी शराब के 390 कार्टून भरे मिले। आबकारी की टीम ने शराब जब्त कर ली है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


