AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

मेवाड़ की बेटी को न्याय दिलाने बड़ी संख्या में जुटे लोग

Lucky Jain by Lucky Jain
May 14, 2023
Reading Time: 2 mins read
मेवाड़ की बेटी को न्याय दिलाने बड़ी संख्या में जुटे लोग


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दुष्कर्म आरोपी को दो महीने में फांसी की सजा दिलवाने की मांग की

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मावली में गत माह 8 साल की मासूम के साथ हुई दरिंदगी मामले (mavli minor rape murder case) में पीड़िता को न्याय दिलवाने की मांग को लेकर रविवार को मावली कस्बे के मेला ग्राउंड में आदिवासी एवं सर्व समाज की महापंचायत हुई। बड़ी संख्या में महिला-पुरूषों ने महापंचायत में हिस्सा लिया और मासूम के आरोपियों को दो महीने में फांसी की सजा दिलवाने की मांग की। इसके अलावा लोगों ने गत दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के मावली आने के बावजूद भी पीड़ित परिवार से नही मिलने पर नाराजगी जताई।

महापंचायत के आयोजनकर्ता किंग सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर गगन सिंह राव ने मांग की कि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी हो। उनकी सुनवाई फास्ट ट्रेक कोर्ट में चले, पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता दी जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नोकरी दी जाए। गगन सिंह राव ने मावली में 5 बीघा जमीन आवंटित करने की मांग भी की, जहां मासूम के नाम से मन्दिर बनाया जा सके और वहां हर साल मासूम की याद में आयोजन हो। इन मांगों का प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम से तहसीलदार पर्वत सिह, थानाधिकारी राव अजय सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।

udaipur mavli minor rape murder case adivasi sarva samaj mahapanchayat demands culprit dealth penalty -3

आरोपी की जमीन-जायदाद की कुर्की-नीलामी हो

मावली के मेला ग्राउंड में हजारों की संख्या में उपस्थित हुए आदिवासी एवं सर्व समाज के वक्ताओं ने कहा पुलिस ने अपनी जांच तो सही समय में पूरी कर दी, लेकिन न्याय में देरी हो रही है। समय पर न्याय नहीं तो वह न्याय कैसा। भविष्य में ऐसा और किसी बच्ची के साथ नहीं हो, इसके लिए सरकार आपराधिक कानून में संशोधन अध्यादेश लाए, जिसमें 15 दिन में पुलिस का चालान और डेढ़ महीने में आरोपी को फांसी की सजा हो। साथ ही आरोपी की जमीन-जायदाद की नीलामी हो।

किंग सेना की ओर से आयोजित महापंचायत को संबोधित करते हुए आदिवासी भील समाज के उदयपुर संभाग प्रभारी देवीलाल भील ने कहा कि कहते हैं न्याय में देर है, पर अंधेर नहीं है। पर मेवाड़ में तो अंधेर ही चल रहा है।

मांगपत्र सौंपते हुए

मांगें पूरी नहीं की तो अगली बार मेवाड़-वागड़ स्तर का आंदोलन होगा

राजस्थान आदिवासी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष पेमा गमेती ने कहा कि कहा कि मेवाड़ की इस बच्ची ने भील समाज को एकजुट किया है, उसे न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है। जिला अध्यक्ष धनराज अहारी ने कहा कि सरकार ने दो महिने के भीतर हमारी मांगें पूरी नहीं की तो अगली बार मेवाड़-वागड़ स्तर का आंदोलन किया जाएगा। जिसमें लाखों की तादाद में आदिवासी एवं सर्वसमाज जुटेगा।

राजसमंद जिला चौखाला संगठन के अध्यक्ष दौलतराम भील, देलवाड़ा चौखला अध्यक्ष पूनमचंद भील, अखिल भारतीय डांगी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वर्दीचंद डांगी, कपासन की किन्नर महामंडलेश्वर नीलो बुआ, किंग सेना महासचिव सुनील निमावत, झाड़ोल-फलासिया क्षेत्र के उपाध्यक्ष हीरालाल डाबी ने भी लोगों को संबोधित किया।

केस डिटेल के लिए पढ़ें : मासूम के साथ ऐसी दरिंदगी, जिसने सुनी रूह कांप गयी

केस डिटेल के लिए पढ़ें : आरोपी के माता-पिता भी हुए थे गिरफ्तार

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

UIT Udaipur Poster
Tags: adivasi sarva samaj maha panchayatar live newsdealth penaltyking senaking sena gagan singh raolatest news in hindimavli minor rape murder casemavli udaipurminor rape murder culprit dealth penaltyminor rape murder in udaipurudaipurudaipur mavliudaipur mavli minor rape murder caseUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .