AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

इंटरनेशनल नर्सेज डे : शानदान प्रस्तुतियों से नर्स और मरीज के रिश्ते को किया बयां

Lucky Jain by Lucky Jain
May 12, 2023
Reading Time: 1 min read
international nurses day celebration in gbh general hospital udaipur and gbh american hospital


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर। इंटरनेशनल नर्सेज डे (international nurses day 2023)पर शुक्रवार को बेड़वास स्थिति जीबीएच जनरल हॉस्पिटल और जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। दोनों हॉस्पिटल्स के नर्सिंग स्टाफ ने कार्यक्रम में न सिर्फ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, बल्कि भावुक व शानदान प्रस्तुतियों से नर्स और मरीज के रिश्ते को भी बखूबी बयां किया।

कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि हॉस्पिटल डायरेक्टर डॉ. सुरभि पोरवाल, ग्रुप डायरेक्टर डॉ. आनंद झा, डीन डॉ. विनय जोशी, डॉ. कपिल भार्गव सहित अन्य अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। कार्यक्रम में चेयरमैन डॉ. कीर्ति के जैन की ओर से नर्सेज को भेजा गया शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया गया। इस मौके पर रूबीना ने नर्सेज और नाइटएंगल के कार्य पर प्रकाश डाला। जीबीएच अमेरिकन हॉस्पिटल में हुए कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. एसके कौशिक, यूनिट हैड दुष्यंत शुक्ला, डीएमएस उद्भवसिंह, वरिष्ठ नर्सेज प्रकाष सामोता बतौर अतिथि मौजूद रहे।

नर्सेज ऑफ द ईयर से नवाजा गया

एनएबीएच टीम की ओर से नियमित रूप से पेशेंट क्वालिटी पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। इसके बाद एनएबीएच टीम की ओर से डीन डॉ. विनय जोशी को एनएबीएच मान्यता का सर्टिफिकेट सौंपा गया। रोगियों के बीच नियमित रूप से सेवा को तत्पर रहने वाले नर्सिंग कर्मचारियों को नर्सेज ऑफ द मंथ, नर्सेज ऑफ द ईयर आदि उपनामों से संबोधित करते हुए पुरस्कृत किया।

कार्यक्रम में किशन ने चुरा के दिल मेरा…., राज सिंह ने ए मेरे हम सफर…., प्रियंका एंड ग्रुप ने डांडिया, लीला ने हरियाणवी गाने पर नृत्य प्रस्तुति दी। इसके अलावा सोनिका ने नगाड़ा…, सीमा ने घूमर, दिव्या एंड ग्रुप ने ले गई ले गई… गीत पर नृत्य प्रस्तुति दी। अंत में रेंप वॉक हुआ, जिसमें मिस्टर और मिस नर्सेज चुने गए। अंत में पन्नाराम ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को संचालन रीटा सिंह, मोहन मेनारिया ने किया।

Tags: ar live newsgbh american hospital udaipurgbh general hospital udaipurlatest news in hindiudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .