AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

गोवर्धनविलास थाने का एएसआई और दलाल 35 हजार रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
May 11, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur acb arrest police ASI of goverdhanvilas police thana for taking bribe rs35000


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की उदयपुर स्पेशल यूनिट ने गुरूवार को गोवर्धन विलास थाने के एएसआई मनोहर लाल मीणा और दलाल शिवलाल को 35 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एएसआई दलाल के जरिए परिवादी के भाई और पिता के खिलाफ दर्ज मामले में एफआर देने की एवज में यह राशि ले रहा था।

एडि.एसपी उमेश ओझा ने बताया कि गोवर्धन विलास थाने के एएसआई मनोहर लाल मीणा और उसके दलाल बलीचा निवासी शिवलाल पुत्र कन्हैयालाल को 35 हजार रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। परिवादी ने एसीबी कार्यालय में आरोपी एएसआई द्वारा दलाल के जरिए रिश्वत मांगे जाने की शिकायत दी थी। शिकायत में बताया था कि उसके भाई और पिता के खिलाफ गोवर्धन विलास थाने में एक एफआईआर दर्ज है। इस मामले में एफआर देने की एवज में एएसआई मनोहरलाल मीणा दलाल के जरिए 1 लाख रूपए रिश्वत की मांग कर रहा है। रिश्वत नहीं दिए जाने पर काफी परेशान कर रहा है। काफी अनुनय-विनय करने के बाद एएसआई मनोहरलाल मीणा 50 हजार रूपए रिश्वत राशि में तैयार हुआ है।

एसीबी टीम ने शिकायत का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर आज गुरूवार को एसीबी निरीक्षक आदर्श कुमार के नेतृत्व में टीम ने ट्रेप कार्यवाही करते हुए एएसआई मनोहर लाल मीणा और दलाल शिवलाल को परिवादी से 35 हजार रूपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

UIT Udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ACB RajasthanACB Udaipuranty corruption bureauar live newsgoverdhanvilas police thana udaipurlatest news in hindiudaipurudaipur ACBudaipur acb arrest police ASI of goverdhanvilas police thana for taking bribe rs35000Udaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .