उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को उदयपुर पहुंचे और मावली व आयड़ के गंगुकुंड में लगे मंहगाई राहत कैम्प का अवलोकन किया। मावली में लोगों को संबोधित करते हुए मावली को नगर पालिका बनाए जाने की घोषणा की। सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए सीएम गहलोत ने कहा शिक्षा और स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रदेश को मजबूत बनाना ही सरकार उद्देश्य है।
मावली को नगर पालिका बनाने के साथ ही मावली के गर्ल्स कॉलेज को पीजी कॉलेज में क्रमोन्नत करने, मावली सीएचसी को उप जिला अस्पताल बनाने सहित मावली एवं केमली को अलग-अलग पंचायत समिति बनाए जाने, घाटा और इंटाली पीएचसी को सीएचसी बनाने, बागोलिया बांध की डीपीआर बनाने की घोषणा की।

उदयपुर शहर के गंगुकुंड पहुंचे सीएम गहलोत
सीएम गहलोत मावली से उदयपुर शहर के गंगुकुंड में लगे मंहगाई राहत कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने लाभार्थी नफीसा बानो को प्रदेश का 3 करोड़ वां गारंटी कार्ड सौंपा। मंहगाई राहत कैंप में आए आमजन से सरकारी योजनाओं के बारे बातचीत करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि महंगाई से राहत देने पर राजस्थान से इतिहास रचा है।
यह भी पढ़ें : 3 मई को कोटड़ा में सीएम गहलोत ने कहा था..
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


