AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, 5 जवान शहीद

Lucky Jain by Lucky Jain
May 5, 2023
Reading Time: 1 min read
five soldiers martyred in encounter between army soldiers and terrorist in rajouri jammu kashmir


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जम्मू-कश्मीर,(एआर लाइव न्यूज)। जम्मू कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ (rajouri encounter) जारी है। सेना में 5 जवान शहीद हो गए हैं। सेना को सूचना मिली थी कि 20 अप्रेल को पुंछ में सेना के ट्रक पर हमला करने वाले आतंकवादी राजौरी के कंडी इलाके के जंगलों में छुपे हैं। इस पर सेना दल ने तलाशी अभियान शुरू कर क्षेत्र को घेर लिया था।

शुक्रवार सुबह सेना के जवानों और एक गुफा के अंदर छुपे आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। आतंकवादियों की ओर से लगातार गोलीबारी हो रही है, जवाबी कार्रवाई में सेना के जवानों ने भी फायरिंग की। इस दौरान आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर किसी बम के जरिए विस्फोट किया। जिसमें दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गयी थी, तीन जवानों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं घायल 4 जवानों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राजौरी जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है।

खड़ी चट्टानों और घनी वनस्पतियों की आड़ में जवानों पर फायरिंग कर रहे आतंकी

जानकारी के अनुसार आतंकवादी खड़ी चट्टानों और घने जंगल में छुपे हैं। हालां कि भारतीय सेना के जवानों का एक दल लगातार आतंकवादियों को घेरे हुए हैं और एनकाउंटर जारी है। सेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल जवानों को को उधमपुर के कमांड अस्पताल ले जाया गया है और आसपास के अतिरिक्त दलों को मुठभेड़ स्थल के लिए निर्देशित किया गया है। आतंकवादियों को घेरा हुआ है और मुठभेड़ में आतंकवादियों के हताहत होने की पूरी संभावना है।

गौरतलब है कि 20 अप्रेल को राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से सेना का वाहन गुजर रहा था। इसी दौरान कुछ आतंकवादियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की और ग्रेनेड भी फेंका था। जिससे गाड़ी में आग लग गई और 5 जवान शहीद हो गए थे। आतंकवादियों ने उस दिन उस क्षेत्र में हो रही भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए सेना के ट्रक पर हमला किया था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsfive soldiers martyred in rajouri encounterlatest news in hindirajouri encounterrajouri jammu kashmir

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .