AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में हिस्ट्रीशीटर के अवैध ढाबे पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर

Lucky Jain by Lucky Jain
May 4, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur police bulldozer on history sheeter illegal property


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

3 फरवरी को उदयपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में किशन मेनारिया और उसका साथी दीपक मेनारिया पकड़े गए थे

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। शहर की सुखेर थाना पुलिस ने गुरूवार को हिस्ट्रीशीटर किशन मेनारिया के हाईवे किनारे अतिक्रमण कर बनाए ढाबे को बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया (udaipur police bulldozer)। इन दिनों उदयपुर पुलिस कुख्यात बदमाशों की अवैध संपत्तियों को चिह्नित कर रही है, ताकि कानूनी कार्यवाही के जरिए इन बदमाशों की आर्थिक रूप से कमर तोड़ी जा सके।

एसपी विकास शर्मा ने बताया कि जिले में हिस्टीशीटर हार्डकोर व बदमाशान के खिलाफ सख्त कार्यवाही तथा इन बदमाशों की अवैध प्रोपर्टी व अतिक्रमण ध्वस्त करने के निर्देश सभी थाना पुलिस को दिए गए हैं। सुखेर थानाधिकारी संजय शर्मा को सूचना मिली कि जेल में बंद हिस्टीशीटर किशन मेनारिया व उसके परिजनों ने सुखेर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे कुछ हिस्से पर अतिक्रमण करके कृष्णा रेस्टोरेण्ट नाम से ढाबा बना रखा है।

इस पर सुखेर पुलिस ने एनएचएआई से उक्त जमीन रेस्टोरेण्ट का मार्गधिकार सीमाज्ञान करने के लिए पत्राचार किया। पुलिस ने एनएचएआई की टीम को साथ ले जाकर नाप करवाया गया तो राजमार्ग पर अतिक्रमण होना पाया गया। जिस पर थानाधिकारी संजय शर्मा ने आज गुरूवार को मय जाप्ता व एनएचएआई की टीम के साथ हिस्टीशीटर के उक्त रेस्टोरेण्ट के अवैध अतिक्रमण वाले हिस्से को जेसीबी से धवस्त करवाया है।

UIT Udaipur Poster

हाईवे पर पुलिस कर्मियों गाड़ी को मारी थी जोरदार टक्कर

3 फरवरी की देर रात हिस्ट्रीशीटर दीपक मेनारिया और किशन मेनारिया उदयपुर से एक व्यापारी के बेटे का अपहरण कर कार से ले जा रहे थे। इस मामले में सूचना मिलने पर उदयपुर पुलिस इनका पीछा कर रही थी। पुलिस इनका पीछा करते करते राजसमंद के केलवा थाना क्षेत्र तक पहुंच गयी थी। यहां जब पुलिस ने इन बदमाशों को दोनों तरफ से घेर लिया, तो इन बदमाशों ने यू-टर्न लेकर पीछा कर रही पुलिस की गाड़ी का जोरदार टक्कर मारी थी और पुलिस कर्मियों पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया था। हालां कि पुलिसकर्मी ने जवाबी कार्यवाही कर इन बदमाशों को मौके पर दबोच लिया था। उदयपुर पुलिस ने राजमसंद में इन बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, तब से किशन मेनारिया और दीपक मेनारिया राजसमंद जेल में बंद हैं।

यह भी पढ़ें : 3 फरवरी की रात पुलिस मुठभेड़ में ऐसे धरे गए थे बदमाश किशन मेनारिया और दीपक मेनारिया

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newshistory sheeter kishan menariyalatest news in hindiPolice encounter in udaipurrajasthan newsudaipurudaipur history sheeterudaipur history sheeter deepak menariyaUdaipur newsUdaipur Policeudaipur police bulldozerudaipur police encounter

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .