AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

NH-8 पर बड़ा हादसा: कार पर गिरा टैंकर, तीन बच्चों सहित 8 लोगों की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
May 4, 2023
Reading Time: 1 min read
jaipur ajmer highway accident nine people died in car tanker accident near dudu jaipur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

टैंकर का टायर फटने से हुआ हादसा: कार पर पलटने के साथ ही बाइक को भी चपेट में लिया

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर-अजमेर हाईवे (NH-8) पर गुरूवार दोपहर हुए भीषण हादसे में (jaipur ajmer highway accident) कार सवार 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। कार सवार लोग अजमेर जियारत करने जा रहे थे और सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। हाईवे पर जा रहा टैंकर टायर फटने से अनियंत्रित होकर साइड में चल रही कार पर पलट गया, टैंकर ने एक बाइक को भी चपेट में लिया।

टैंकर पलटने से कार बुरी तरह पिचक गयी और कार सवार 8 लोगों की मौत हो गयी, जबकि कार में जीवित बचे एक युवक सहित तीन लोग गंभीर घायल हैं। मृतकों में 3 बच्चे और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। कार सवार परिवार फागी गांव का निवासी बताया जा रहा है। जैसे ही गांव में एक ही परिवार के सदस्यों की मौत की खबर पहुंची, वहां मातम छा गया।

कार में बुरी तरह फंस गए थे शव

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया, लेकिन कार के बुरी तरह से पिचक जाने से कार में फंसे लोगों को निकालना बेहद मुश्किल था। इस पर पुलिस ने मौके पर तत्काल एक क्रेन बुलाई। क्रेन से कार के उपर पड़े टैंकर को उठाया गया, जिसके बाद कार फंसे लोगों को निकाला जा सका। हालां कि तब तक कार सवार 8 लोगों की मौत हो चुकी थी। यह सभी अजमेर जियारत करने जा रहे थे।

दूदू एएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-8 पर रामनगर गांव के पास यह हादसा हुआ है। टायर फटने के कारण अनियंत्रित टैंकर पास चल रही कार पर पलट गया। इसके साथ ही एक बाइक को भी टैंकर ने चपेट में ले लिया था। इस हादसे में कार सवार 8 लोगों की मौत हो गयी है। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। शवों को नजदीकी अस्पताल की मोरचरी में रखवा दिया गया है।

हादसे : किसी को क्या पता था, अगले पल ऐसा हो जाएगा

UIT Udaipur Poster

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newscar tanker accident near dudu jaipur ajmer highwayjaipurjaipur ajmer highway accidentjaipur newslatest news in hindiNH-8 Accidentnine people died in car tanker accident near dudu jaipur ajmer highway in rajasthannine people died in jaipur accidentRajasthanrajasthan news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .