AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में बड़ा हादसा: फिसलने से तीन बच्चे कुएं में गिरे, बचाने कूदी मां भी डूबी, चारों की मौत

Lucky Jain by Lucky Jain
April 18, 2023
Reading Time: 1 min read
three kids and mother fall in to well all drown


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर के नाई थाना क्षेत्र मे बछार गांव में मंगलवार को कुएं में गिरने से तीन बच्चों और उनकी मां की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि सबसे पहले बड़ा बेटा 9 वर्षीय अजय फिसलने से कुएं में गिर गया, जिसे बचाने के लिए मां कुएं में कुदी और मां के पीछे-पीछे दो मासूम 6 वर्षीय मयंक और 3 वर्षीय चंचल भी फिसलने से कुएं में गिर गए। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बचाने का प्रयास किया, चारों की डूबने से मौत हो चुकी थी।

थानाधिकारी श्याम सिंह रत्नू ने बताया कि हादसे में हादसे में बछार निवासी नवली (30) पत्नी दीताराम गमेती, इसके दो बेटे अजय (9), मयंक (6), एक बेटी चंचल (3) वर्ष की मौत कुएं में डूबने से हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि नवली तीनों बच्चों के साथ कुएं पर आयी थी। इस दौरान अजय का पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गया, नवली अजय को बचाने के लिए कुएं में कूदी, मां के पीछे-पीछे दो बच्चे मयंक और चंचल आगे बढ़े तो वे भी पैर फिसलने से कुएं में गिर गए। इस तरह मां और तीनों बच्चों की कुएं में डूबने से मौत हो गयी।

UIT Udaipur Poster

दीता का पूरा परिवार ही चला गया

हादसे की सूचना पर विधायक फूल सिंह मीणा, कांग्रेस नेता विवेक कटारा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। विधायक फूल सिंह मीणा ने बताया कि कलेक्टर से बात की है, परिवार को दुर्घटना बीमा योजना सहित अन्य योजनाओं के तहत जितनी आर्थिक सहायता पहुंचाई जा सकेगी, वह की जाएगी। घटना बेहद दुखद है। पूरे गांव में गमगीन माहौल है। मृतका का पति दीता मजदूरी करता है और घटना के समय काम पर गया हुआ था। हादसे की सूचना पर वह भी मौके पर पहुंचा। जहां पत्नी सहित तीनों बच्चों को मृत देखकर उसे होश ही नहीं रहा। बमुश्किल ग्रामीणों ने उसे संभाला और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया हो सकी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsdrowning accident udaipurnai udaipurthree kids and mother fall in to well in udaipurudaipurudaipur drowning caseUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .