जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की विशेष अनुसंधान इकाई (anti corruption bureau jaipur) ने मंगलवार को जयपुर में राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम रोडवेज के डिलक्स डिपो के मैनेजर ऑपरेशन राहुल बंसल को 2500 रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी रोडवेज बस के चालक से ही रिश्वत मांग रहा था।
एडि.एसपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि परिवादी रोडवेज डीलक्स बस का चालक है। बस का कांच क्षतिग्रस्त हो गया था। बस का क्षतिग्रस्त कांच बदलने और परिवादी चालक के खिलाफ विभागीय कार्यवाही नहीं करने की एवज में डीलक्स डिपो में मैनेजर ऑपरेशन राहुल बंसल 5000 हजार रूपए की रिश्वत मांग रहा था। परिवादी द्वारा रिश्वत राशि नहीं दिए जाने पर वह उसे परेशान कर रहा था। इस संबंध में परिवादी ने एसीबी कार्यालय में शिकायत दी।

बस का कांच क्षतिग्रस्त होने पर विभागीय कार्यवाही नहीं करने के लिए मांग रहा था रिश्वत
शिकायत का सत्यापन करने पर आरोपी डिपो मैनेजर राहुल बंसल द्वारा रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इस पर आज मंगलवार को एसीबी टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए डीलक्स डिपो मैनेजर ऑपरेशन राहुल बंसल पुत्र राकेश कुमार बंसल को परिवादी से 2500 रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ट्रैप कार्यवाही ही बाद एसीबी टीमे आरोपी के घर सहित अन्य ठिकानों की तलाशी ले रही हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


