उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार दोपहर बाद उदयपुर की यात्रा पर आएंगे। इस दौरान वे ग्रामीण क्षेत्रों और हिरणमगरी उपनगरीय क्षेत्र में महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन भी करेंगे।
प्रस्तावित यात्रा कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार दोपहर बाद 3 बजकर 10 मिनट पर हेलीकॉप्टर से डबोक एयरपोर्ट से रवाना होकर 3 बजकर 30 मिनट पर कोटड़ा क्षेत्र के घाटा गांव पहुंचेंगे। महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत लग रहे शिविर का अवलोकन करेंगे।

रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में रहेगा
मुख्यमंत्री 4 बजकर 45 मिनट पर कोटड़ा से रवाना होकर शाम 5 बजे झाड़ोल पहुंचेंगे और राहत कैम्प का अवलोकन करेंगे। इसके बाद शाम 6.30 उदयपुर शहर के रेल्वे ट्रेनिंग स्कूल ग्राउंड के हेलिपैड पर पहुंचकर 6.45 बजे हिरणमगरी सेक्टर चार स्थित अटल सेवा केंद्र आएंगे। यहां पर महंगाई राहत कैम्प का अवलोकन कर रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में रहेगा
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।।


