AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

हाईटेंशन लाइन टेंपो पर गिरी, तेज धमाके के साथ लगी आग: दो युवक जिंदा जले

Lucky Jain by Lucky Jain
April 29, 2023
Reading Time: 1 min read
two man burnt alive after high tension line fall on them in kapasan chittorgarh rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चित्तौड़गढ़,(एआर लाइव न्यूज)। चित्तौड़गढ़ के कपासन थाना क्षेत्र के उंदायला से रामथली के बीच बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से लोडिंग टेंपो सवार दो युवक और दो घोड़ियां जिंदा जलकर राख हो गए। हादसा इतना वीभत्स था कि जो बचे वे भी सदमे में हैं। हादसे को लेकर ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में मृतक दोनों व्यक्तियों की रामथली निवासी शांतिलाल गाडरी और हथियाना निवासी किशन खटीक के रूप में पहचान हुई है। किशन खटीक, शांतिलाल बीती रात क्षेत्र में हुए एक शादी समारोह में बिंदोली के लिए घोड़ी लेकर गए थे। बिंदोली निकलवाने के बाद वे रात करीब 3 बजे लोडिंग टेंपो से गांव हथियाना वापस लौट रहे थे। लोडिंग टेंपो में किशन खटीक, शांतिलाल सहित चार लोग सवार थे, वहीं दोनों घोड़ियां भी लोडिंग टेंपो में थी।

nagar nigam udaipur air pollution poster

टेंपो में फंसे चालक को बचाने की कोशिश में दूसरा युवक भी जिंदा जला

उंदायला से रामथली के बीच सड़क से गुजर रहे थे, तभी हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर इनके लोडिंग टेंपो पर गिर गया। इस दौरान चालक तो टेंपो में फंस गया, लेकिन सवार अन्य लोग टेंपो से बाहर कूदकर भागे, लेकिन कूदकर निकला किशन खटीक चालक को बचाने वापस टेंपो में फंसे चालक को निकालने वापस टेंपो के करीब पहुंचा ही था, तभी तेज धमाका हुआ और चालक शांतिलाल गाडरी सहित किशन खटीक की जिंदा जलने से मौत हो गयी। इनके साथ लोडिंग टेंपो में मौजूद दो घोड़े भी जलकर राख हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

UIT Udaipur Poster

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newschittorgarh newshigh tension line falls accident chittorgarhkapasan chittorgarhkapasan chittorgarh rajasthanlatest news in hindirajasthan newstwo man burnt alive after high tension line fall on themudaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .