केरल,(एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केरल यात्रा के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर शिकायत दर्ज की गयी है। शिकायत केरल के त्रिस्सूर निवासी जय कृष्णन ने दर्ज करवाई है। शिकायत में जय कृष्णन ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनकी हाल की कोच्चि यात्रा के दौरान कथित तौर पर यातायात नियमों के उल्लंघन किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि त्रिस्सूर निवासी जय कृष्णन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में लिखा है कि कोच्चि में प्रधानमंत्री ने अपने रोड शो के दौरान यातायात उल्लंघन का उल्लंघन किया। प्रधानमंत्री सुरक्षा की परवाह किए बिना अपने आधिकारिक वाहन से लटके हुए थे, जबकि कार की विंडशील्ड को स्थानीय लोगों द्वारा पीएम पर बरसाए गए फूलों की पंखुड़ियों से ढक दिया गया था, जिससे चालक की दृश्यता प्रभावित हो रही थी। जयकृष्णन ने शिकायत में कहा कि हर कोई कानून का पालन करने के लिए बाध्य है और सभी को इसका पालन करना चाहिए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


