AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

तपती गर्मी के बीच इसी सप्ताह हो सकती बारिश

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 24, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur weather cold wave alert in rajasthan after makar sankranti


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मौसम विभाग ने जारी किया नया पूर्वानुमान

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी के साथ ही गर्मी का असर भी बढ़ता जा रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने सोमवार को नया पूर्वानुमान जारी किया है उसके हिसाब से इसी सप्ताह उदयपुर संभाग सहित प्रदेश में कई जगह बारिश की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान अनुसार आगामी दो-तीन दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। 26-27 अप्रैल को राज्य के ऊपर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से 26 अप्रैल को राज्य के दक्षिणी भागों(उदयपुर, कोटा व जोधपुर संभाग के जिलों) में कहीं-कहीं मेघ गर्जन के साथ ही हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।

धूल भरी आंधी चल सकती

27-28 अप्रैल को आंधी-बारिश की गतिविधियों में और बढ़ोतरी होने तथा जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा सम्भाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं धूल भरी आंधी (40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार)चल सकती है। इस दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है।

राज्य के ज्यादातर भागों में 28 अप्रैल से तापमान में गिरावट होगी

मौसम विभाग ने इसी सप्ताह बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। ऐसे में मौसम विभाग ने आंधी और बारिश की गतिविधियों से 28 अप्रैल से राज्य के ज्यादातर भागों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। वर्तमान में राजस्थान के कई जिलों में दिन का तापमान 40 डिग्री के उपर पहुंच चुका है।

UIT Udaipur

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsimd jaipurImd monsoon newsrajasthan newsudaipur news updateweather update udaipur rajasthan

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .