पहले दिन उदयपुर जिले में 76 हजार लाभार्थियों का पंजीयन
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। महंगाई राहत कैम्प के पहले ही दिन प्रदेश भर में लोगों में उत्साह नजरआया। गहलोत सरकार की 10 बड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए उदयपुर में दिन भर में 76 हजार और जयपुर में 1 लाख 726 लाभार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। कैम्प आगामी 30 जून तक चलेंगे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर की ग्राम पंचायत महापुरा से महंगाई राहत कैम्प का शुभारंभ किया। उन्होंने महिला लाभार्थियों का पात्रता अनुसार योजनाओं में रजिस्ट्रेशन करवाकर उन्हें मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड भी सौंपा।
जयपुर जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि अभियान के पहले दिन टीम जयपुर के समर्पित प्रयासों के चलते 1 लाख 726 लाभार्थियों ने सरकार की 10 बड़ी योजनाओं का लाभ लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया। आमजन के उत्साह को देखते हुए चरणबद्ध रूप से कैंपों की संख्या बढ़ाई जाएगी।

उदयपुर में भी जिले भर में दिखा उत्साह
उदयपुर जिले में प्रथम दिन 76 हजार 22 लाभार्थियों ने पंजीयन करवाया। उदयपुर कलक्टर ताराचंद मीणा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में मावली ब्लॉक ने सबसे अधिक 8114 लोगों ने पंजीयन करवाया। इसी प्रकार निगम आयुक्त वासुदेव मालावत की देखरेख में उदयपुर शहर मेें निगम द्वारा आयोजित 5 कैंप में 4482 लोगों ने पंजीयन करवाया।
यूआईटी में भी लगा कैम्प,बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
यूआईटी में लगे कैम्प में भी बड़ी संख्या में लोगों ने सरकार की योजनाओं का लाभ लेने पंजीयन करवाया। सचिव नितेंद्रपाल सिंह ने बताया कि राज्यमंत्री जगदीशराज श्रीमाली ने मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित किए। भूमि अवाप्ति अधिकारी सुरेश खटीक, अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजीव शर्मा भी मौजूद थे। जिले भर में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 14303 और मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 14176 लाभार्थियों का पंजीयन हुआ।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और
पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


