बाड़मेर (एआर लाइव न्यूज)। जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर (road accident in barmer) हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों ट्रेलरी में आग लग गई। दुर्घटना में तीन लोगों की जिंदा जलने से मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस के अनुसार एक ट्रेलर बीकानेर से मिट्टी भरकर सांचोर की तरफ जा रहा था, वहीं दूसरी ओर से दूसरा ट्रेलर टाइल्स लिए जा रहा था। इसी दौरान गुड़ामालानी थाना क्षेत्र में आदूराम पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह दोनों ट्रेलरों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसके बाद दोनों ट्रेलरों में आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।
दोनों ट्रेलरों में सवार 4 लोगों में से 3 लोग जिंदा जल गए जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से झुलस गया। एक ट्रेलर में सवार चालक मोहम्मद पुत्र समू खान व एक अन्य व्यक्ति जिंदा जल गए। जबकि दूसरे ट्रेलर में सवार चालक प्रदीप पुत्र रामचंद्र जिंदा जल गया और चालक लक्ष्मण पुत्र भारमलराम निवासी नोखा बीकानेर झुलस गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।


