झारखण्ड (एआर लाइव न्यूज)। राज्य में धनबाद जिले में बुधवार रात एक बड़ी घटना हुई। जिले के बलियापुर प्रखंड के हुचकटांड़ गांव में आयोजित एक मेले में चाट और गोलगप्पे खाने से 150 से ज्यादा लोगों को हुई फूड पॉइजनिंग हो गई। सभी मरीजों का इलाज एसएनएमएमसीएच (SNMMCH) और शहर के अन्य निजी अस्पतालों में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार बलियापुर प्रखंड के हुचकटांड़ गांव में बुधवार को भोक्ता मेला लगा था। यह मेला एक धार्मिक आयोजन के मौके पर लगा था, और यहां कई फूड स्टॉल लगाए गए थे। मेले में आसपास के कई पंचायतों से आये ग्रामीणों ने शाम करीब 4 से 6 बजे के बीच एक ठेले पर चाट और फुचका खाया था। उसके बाद लोगों की तबियत बिगड़ने लगी, रात करीब 9 बजे के पहला मरीज एसएनएमएमसीएच में इलाज कराने को पहुंचा। फिर देखते ही देखते मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। एसएनएमएमसीएच में करीब 150 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। वहीं कुछ मरीज इलाज के लिए निजी अस्पतालों में पहुंचे।
उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत लेकर लोग अस्पताल पहुंचे
एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने बताया कि रात करीब 9 बजे के पहला मरीज आया। अचानक उल्टी, दस्त और पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। बड़ी संख्या में मरीजों के आने पर जूनियर रेजिडेंट और मेडिकल स्टूडेंट के साथ पेरा मेडिकल स्टाफ को मरीजों के इलाज में लगा दिया। इलाज के बाद मरीजों की हालत में सुधार आया है। साथ ही जिला प्रशासन को मामले की सूचना दी।


