AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

टीचर भर्ती पेपर लीक मामला: RPSC सदस्य कटारा ने 60 लाख रूपए में बेचा था पेपर

Lucky Jain by Lucky Jain
April 19, 2023
Reading Time: 1 min read
rajasthan-teacher-bharti-paper-leak-case-rpsc-member-babulal-katara-sold-paper-in-60-lakhs-rupees


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

परीक्षा से दो से तीन सप्ताह पहले ही प्रश्नपत्र कटारा ने लीक कर दिया था

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान सैकेंड ग्रेड टीचर भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले (teacher bharti paper leak case 2022) में एसओजी ने राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के सदस्य बाबूलाल कटारा की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को प्रेसकॉन्फ्रेंस कर बड़ा खुलासा किया। एसओजी एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि यह परीक्षा राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा करवाई गयी थी, ऐसे में बाबूलाल की भर्ती परीक्षा प्रश्न पत्र तक पहुंच आसान थी। बाबूलाल कटारा ने ही यह पेपर लीक कर गिरोह सरगना शेर सिंह मीणा को 60 लाख रूपए में बेचा था।

इसके बाद शेर सिंह ने इस प्रश्नपत्र को भूपेंद्र और सुरेश ढाका को 80 लाख रूपए में बेचा था। भूपेन्द्र और सुरेश ढाका ने कोचिंग सेंटर सहित अन्य माध्यमों से अभ्यर्थियों से संपर्क किया और अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र 5 से 10 लाख रूपए में बेचा था।एसओजी ने गिरफ्तार किए गए आरपीएससी सदस्य बाबूलाल कटारा, उसके भांजे विजय कटारा और चालक गोपाल सिंह को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने उन्हें 23 अप्रैल तक की रिमांड पर भेजा है। एसओजी तीनों आरोपियों से पूछताछ करेगी, जिसमें और भी बड़े खुलासे होने की संभावना है।

UIT Udaipur

घर पर किया था सौदा

एसओजी पड़ताल में खुलासा हुआ है कि RPSC सदस्य बाबूलाल कटारा ने प्रश्नपत्र का सौदा उसके घर पर ही किया था और इसके बदले शेर सिंह से दो किश्तों में 60 लाख रूपए वसूले थे। परीक्षा 2 से 3 सप्ताह पहले ही कटारा ने प्रश्न पत्र गिरोह माफिया को बेच दिया था।

यह भी पढ़ें : आरपीएससी सदस्य ही निकला पेपर लीक गिरोह का किंगपिन

यह भी पढ़ें : परीक्षा से पहले अभ्यर्थियों से भरी बस में पेपर करवाया जा रहा था सॉल्व

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsrajasthan corona updaterajasthan newsRajasthan police SOGrajasthan teacher bharti paper leak caserpscRPSC Member babulal katararpsc member babulal katara sold paper in 60 lakhs rupeesrpsc paper leak caseSOGteacher bharti paper leak case 2022udaipurUdaipur news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .