AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

माफिया अतीक अहमद हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग

Lucky Jain by Lucky Jain
April 17, 2023
Reading Time: 1 min read
माफिया अतीक अहमद हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की पिटीशन

नई दिल्ली,(एआर लाइव न्यूज)। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हुई हत्या मामले (mafia atiq ahmed murder case) की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर सुप्रीम कोर्ट में लेटर पिटिशन दाखिल की है।

याचिकाकर्ता पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर ने कहा भले अतीक अहमद और उसके भाई अपराधी हों, मगर जिस तरह से उनकी हत्या हुई है, उससे इस घटना के राज्य पोषित होने की पर्याप्त संभावना दिखती है। इस हत्याकांड की पृष्ठभूमि, हत्याकांड के बाद यूपी पुलिस का रवैया सहित पुलिस कस्टडी में जिस तरह से घटना हुई, इससे इस पूरी घटना में उच्च स्तरीय षडयंत्र की संभावना दिखती है।

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि इन स्थितियों में अगर इस बात की संभावना जताई जा रही है, कि यह राज्य पोषित हत्या हो सकती है तो निश्चित रूप से इसकी जांच स्थानीय पुलिस द्वारा नहीं की जा सकती है। इसकी निष्पक्ष जांच सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट की निगरानी में सीबीआई द्वारा ही की जा सकती है।

गौरतलब है कि अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस अभिरक्षा में हुई हत्या की जांच की मांग को लेकर इससे पहले ही सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दायर की जा चुकी है। याचिका में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की निगरानी में इस मामले की जांच कराने की मांग की गई है।

Tags: ar live newsips amitabh thakurmafia atiq ahmed murder casenational newssupreme courtUP police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .