AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

फिर बदलेगा मौसम: तेज हवाएं चलने और बारिश होने के आसार

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 15, 2023
Reading Time: 1 min read
weather update


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर सहित प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का असर बढ़ने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग ने शनिवार को पूर्वानुमान जारी कर अगले सप्ताह उदयपुर संभाग सहित प्रदेश में कई जगह बारिश होने की संभावना जतायी है। इससे मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 18-19 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ राज्य के ऊपर सक्रिय होने की संभावना है। 18 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जोधपुर,बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र आंधी चलने की संभावना भी है।

nagar nigam udaipur

मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना

मौसम पूर्वानुमान अनुसार 19 अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहने से उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ अचानक तेज हवाएं तथा हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की प्रबल संभावना है। 19 अप्रैल को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। वर्तमान में प्रदेश में कुछ जिलों में दिन का तापमान 41 डिग्री तक पहुंच चुका है। आगामी 48 घंटों में तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस और बढ़ोतरी हो सकती है।

उदयपुर के तापमान में उतार चढ़ाव जारी

उदयपुर के तापमान में इन दिनों उतार चढ़ाव का दौर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20.0 डिग्री रहा। शुक्रवार को अधिकतम 38.0 और न्यूनतम 24.2 डिग्री, गुरूवार को अधिकतम 36.9 और न्यूनतम 20.8 डिग्री जबकि बुधवार को अधिकतम तापमान 37.7 और न्यूनतम 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsBarish in udaipurimd newslatest news in hindiudaipurudaipur mausamUdaipur newsweather forecast udaipurweather forecast udaipur rajasthanweather news udaipur

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .