आवासीय योजना,रोड नेटवर्क,ड्रेनेज जैसे कार्यो को बजट में प्राथमिकता
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। यूआईटी ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 632.80 करोड़ का बजट पास किया है। नए वित्तीय वर्ष में आवासीय योजना, रोड नेटवर्क, ड्रेनेज जैसे कार्यो को बजट में प्राथमिकता दी गई है।
कलक्टर एवं यूआईटी अध्यक्ष ताराचन्द मीणा की अध्यक्षता में हुई ट्रस्ट बैठक में सचिव नितेन्द्रपाल सिंह ने वित्तीय वर्ष 2022-23 का संशोधित अनुमान एवं वर्ष 2023.24 का बजट अनुमान प्रस्तुत किया। वित्तीय वर्ष 2023-24 में कुल राशि 633.45 करोड़ रुपये प्राप्तिया होने एवं राशि 632.80 करोड़ रुपये व्यय का प्रावधान रखा गया। विस्तार से चर्चा के बाद बजट पास कर दिय गया। बैठक में सचिव ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष 2022-23 में विकास कार्यों पर 392 करोड़ रुपये व्यय किये गये थे।
न्यास योजना क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो के लिए 127 करोड़ रुपये, रोड़ नेटवर्क के लिए 148 करोड़ एवं गैर योजना क्षेत्र में विकास कार्य के लिए 178 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। सड़कों के सुदृढीकरण, मीडियन निर्माण, फुटपाथ विकसित करने 83.10 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। प्रमुखतः 6 नालों का निर्माण हेतु 11.15 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है जिससे कि इन नालों के आसपास की क्षेत्र की आबादी को वर्षा ऋतु के दौरान जलप्लावन की स्थिति से बचाया जा सके।
बैठक में वाड़ा में 19.75 हेक्टयर में एकीकृत टॉउनशिप की योजना और हाल ही में अतिक्रमण मुक्त की गयी भूमि ग्राम कलडवास में 11.38 हेक्टयर भूमि पर आवासीय योजना का प्रस्ताव स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। वाड़ा में 3 हेक्टयर में आवासीय सह वाणिज्यिक योजना का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया। आर्थिक दृष्टि से कमजोर आय वर्गो एवं मध्यम आय वर्गों के लिए राजस्व ग्राम देबारी में भूखण्ड आवंटन के लिए 48.21 हैक्टेयर में विशेष योजना का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा जाएगा।

राजकीय संस्थाओं को निशुल्क जमीन आवंटन का निर्णय भी लिया गया
विभिन्न राजकीय संस्थाओं को निशुल्क जमीन आवंटन का निर्णय भी लिया गया। इसमें पुलिस थाना बड़गांव, इंदिरा गांधी वर्किंग वीमेन हॉस्टल, फूड सेफ्टी एंड ड्रग कंट्रोल ऑफिस व चित्रकुट नगर में आईजी ऑफिस भी शामिल है। बैठक में न्यासी एवीवीएनएल के एसई गिरीश जोशी, जलदाय विभाग के एसई विपिन जैन, वरिष्ठ नगर नियोजक अरविन्द कानावत, यूआईटी के अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता संजीव शर्मा, विशेषाधिकारी सावन कुमार चायल, भूमि अवाप्ति अधिकारी सुरेश कुमार, एसई अनित माथुर, वरिष्ठ लेखाधिकारी दाउदयाल शर्मा, उपनगर नियोजक ऋतु शर्मा, तकनीकी सलाहकार बीएल कोठारी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
ट्रस्ट बैठक में ये प्रमुख निर्णय भी हुए
: उदयपुर शहर के लिये अधिसूचित मास्टर प्लान-2031 का पुनरावलोकन जयपुर से कराया जाएगा। फतहसागर मध्य स्थित नेहरू गार्डन में पीपीपी मोड पर अन्य पर्यटन सुविधाएं विकसित होगी। फतहसागर पाल पर स्थित फिश एक्वेरियम के पास पर्यटनए मनोरंजन की दृष्टि से 9डी सिनेमा के लिए जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी।
: पारस तिराहा पर फ्लाईओवर निर्माण पर 25 करोड़ रुपये एवं टी.जंक्शन गोवर्धन विलास पुराना चुंगीनाका पर अंडरपास निर्माण पर 14 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दोनों कार्यों के लिए इस वित्तीय वर्ष में 15 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया।
: हिरण मगरी सेक्टर.3 से मादड़ी औद्योगिक क्षेत्र के मध्य आयड़ नदी पर पूर्व में निर्मित 2.लेन ब्रिज के स्थान पर 4.लेन ब्रिज निर्माण 10 करोड़ खर्च होेंगे। न्यास योजना क्षेत्र के पार्कों के विकास एवं वृक्षारोपण हेतु 9ण्79 करोड़ रुपये तथा न्यास क्षेत्राधिकार में स्थित विभिन्न तालाबों के आसपास विकास पर 2 करोड़ खर्च होंगे।
: बेदला नदी पर ;मण्डोपीद्ध पर कॉजवे निर्माण पर 1 करोड़ रुपये तथा उदयपुर शहर में एफसीआई गोदाम के पास आयड़ नदी पर हिरणमगरी सेक्टर 3 से मादडी इण्ड़स्ट्रीयल एरिया को जोड़ने के लिए बने हुए ब्रिज के स्थान पर नया 4.लेन ब्रिज बनाने 1200 लाख खर्च होंगे।
: फतहसागर एवं उदयसागर झील की सफाईए सौन्दर्यकरण एवं विकास तथा डी.वीडिंग क्रय करने 6ण्40 करोड़एफतहसागर झील परिधीय क्षेत्र में हेरिटेज पोल मय लाईट लगाकर सौन्दर्यकरण के लिए 15 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। नेहरू गार्डन सौन्दर्यकरण के लिए अनुमानित व्यय 15 करोड़ के तहत इस वित्तीय वर्ष में 9 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया।
: मास्टर प्लान की सड़कों पर प्लाण्टर निर्माण व पौधरोपण पर 8.50 करोड़ खर्च होंगे। पहाडियों पर पौधरोपण के लिए 1.80 करोड़ खर्च होंगे।
डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


