AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Rajasthan

राजस्थान पुलिस ऑपरेशन वज्र प्रहार : 20542 बदमाश गिरफ्तार

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
April 10, 2023
Reading Time: 1 min read
Rajasthan Police Running Operation Vajra Prahar


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर (एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ ऑपरेशन वज्र प्रहार (Police Operation Vajra Prahar) चलाकर पिछले 3 महीने में करीब 20542 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन वज्र प्रहार में पुलिस की 5137 टीमों ने बदमाशों के करीब 13600 ठिकानों पर दबिश दी।

डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देशानुसार राजस्थान में ‘एरिया डोमिनेशन व रेड एण्ड सर्च अभियान’ शुरू किया गया। अभियान से पहले सभी जिलों और रेंजो में गहराई से होमवर्क किया गया। रेंज आईजी ने खुद कन्ट्रोल रूम में और एसपी की ओर से फील्ड में रहकर अभियान को सफल बनाने के लिए समन्वित रूप से काम किया। पुलिस की इस कार्रवाई से इस माह मार्च तक आपराधिक मामलों में 9 प्रतिशत की कमी आई है। सोशल मीडिया पर गैंगस्टर्स के फॉलोवर घटने के साथ ही फिरौती के लिए कॉल में भी कमी आई है।

डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि इस अभियान के तहत अपराधियों का गुणगान करने वालों, सोशल मीडिया पर फॉलो करने वालों और उन्हें सहयोग देने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की गई। साथ ही अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने वालों और फायरिंग की घटनाओं में शामिल गैग्स को टारगेट किया। वहीं कारोबारियों को अवैध वसूली के लिये फोन पर धमकी देने वाले अपराधियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

nagar nigam udaipur air pollution poster

देश के बाहर बैठे अपराधियों को जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

डीजीपी ने बताया कि जो अपराधी देश से बाहर बैठकर अपराध को अंजाम दे रहे थे, उनके विरूद्ध भी इन्टरपोल के माध्यम से शिंकजा कसा जा रहा है। गैंगस्टर रोहित गोदारा का रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका है। जबकि अनमोल विश्नोई व गोल्डी बरार के विरूद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस पर हमला करने वालों एवं पुलिस हिरासत से भागने का प्रयास करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। साल 2023 में 21 अपराधियों को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी। वहीं फरारी में 25 अपराधी घायल हुए।

udaipur UIT door to step delivery services

अपराधियों को फॉलो करने वालों के खिलाफ हुई सख्त कार्रवाई

एडीजी (क्राइम) दिनेश एमएन ने बताया कि अवैध तरीकों से बनाई सम्पत्ति और वाहन आदि पर भी कार्रवाई की जा रही है। इसमें 11512 हिस्ट्रीशीटर में से 2471 की सम्पत्ति का रिकॉर्ड संधारण किया गया है। 35 अपराधियों की संपत्ति पर कार्रवाई के लिए आईटी विभाग और स्थानीय निकायों को कार्रवाई के लिए सूचित किया गया है। सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करने वालों के खिलाफ कुल 36 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें 56 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रिवेन्टिव सेक्शनों में 1 हजार 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अवैध वसूली के मामलों हुई कमी

एडीजी एमएन ने बताया कि अवैध वसूली के 2023 में मार्च तक कुल 31 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें 68 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान से पहले जनवरी 2023 में 15, फरवरी 2023 में 12 दर्ज हुए थे। जबकि मार्च 2023 में सिर्फ 4 प्रकरण ही दर्ज हुए। फायर आर्म्स के यूज के 150 प्रकरण दर्ज कर 355 लोगों को गिरफ्तार किया। करीब एक महीने के एग्रेसिव पुलिसिंग के माध्यम से 13 हजार वांछितों की गिरफ्तारी की गई। करीब 400 वांछित अपराधी प्रतिदिन गिरफ्तार किए गए है।

गैंग्स का किया सफाया

धौलपुर क्षेत्र में दस्यु केशव गुर्जर का गैंग सहित सफाया किया। लोरेंस बिश्नोई गैंग के अधिकांश सदस्यों की गिरफ्तारी की गई। उनके हथियारों के जब्ती के बाद राजस्थान में इस गैंग की गतिविधियों पर विराम लग चुका है।

Tags: Area Domination and Red and Search Campaignjaipur newsPolice Operation Vajra Praharrajasthan newsRajasthan Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .