उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर व आद्रा मंडल में आदिवासी कुर्मी समाज का जन आंदोलन चल रहा है। इसके चलते रेल यातायात प्रभावित हुआ है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जनआंदोलन के चलते उदयपुर-शालीमार (गाड़ी संख्या 20971) रेल सेवा रद्द 8 अप्रेल को रहेगी। इसी प्रकार 9 अप्रेल को शालीमार-उदयपुर (गाड़ी संख्या 20972) आने वाली रेल सेवा भी रद्द की गयी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


