AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

विद्युत तारों में प्रवाहित हो रहा 25000 वोल्टेज, फिर भी चोरी हो गए: 4 गैंग का खुलासा, 11 गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
April 7, 2023
Reading Time: 2 mins read
railway police arrest gang of thieves for stealing high voltage wire in udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) अजमेर मंडल ने विद्युत तारों की चोरी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 गैंग का खुलासा किया है और 2 कबाड़ियों, 3 नाबालिग सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उदयपुर क्षेत्र के मावली-बड़ी सादड़ी खंड में रेल विद्युतिकरण तारों (ओएचई तारों) में 25000 वोल्टेज प्रवाहित होने के बावजूद तार चोरी हो रहे थे, इससे रेलवे काफी परेशान हो गया था। रेल विद्युतिकरण तारों (ओएचई तारों) के चोरी होने इस रूट पर चलने वाली ट्रेन की सवारियों की जान जोखिम में पड़ रही थी। था।

मामले को गंभीरता से लेते हुए रेलवे सुरक्षा बल अजमेर मंडल ने उदयपुर पुलिस और तकनीकी संसाधनों की मदद से चार गैंग का खुलासा किया है। गैंग के खुलासे में इंस्पेक्टर राजकुमार, बलवीर सिंह, हेडकांस्टेबल भैरूराम और कांस्टेबल लोकेश रायकवाल की मुख्य भूमिका रही है।

UIT Udaipur Poster

सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन से पकड़े गए आरोपी

आरपीएफ अजमेर मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त अमिताभ ने बताया कि भटवेर के पास रेलवे पुलिया के नीचे 25000 वोल्टेज प्रवाहित रेल विद्युतिकरण तारों (ओएचई तारों) की 11 मार्च की रात चोरी हुई थी। आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त एमएस शेखावत ने स्थानीय पुलिस से समन्वय स्थापित किया। भटेवर के आस-पास क्षेत्र में जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो चोरी कर भागते आरोपी चिह्नित हुए। जिन स्थानों से चोरियां हुई थीं, उनके आस-पास 13 जगहों की बीटीएस व लगभग 150 नम्बरों की सीडीआर प्राप्त कर उनका विश्लेषण किया गया।

इसके बाद आरपीएफ ने उदयपुर पुलिस की मदद से एक-एक कर आरोपियों की लोकेशन ली और गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में घटना कबूली, पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए तार बरामद कर लिए हैं। आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने उन कबाड़ियों के नाम भी पता चले, जो चोरी के तार खरीद रहे थे, जिस पर आरपीएफ ने उन दो कबाड़ियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

तीन नाबालिग सहित 11 गिरफ्तार

  1. रमेशचंद्र रावत उर्फ राजू उर्फ राधेश्याम पुत्र नारायण रावत, निवासी दौलतपुरा गांव, चित्तौड़गढ़
  2. गोपाल मीणा पुत्र हीरालाल निवासी गांव पिराना, डूंगला, हाल एकलिंगपुरा, उदयपुर
  3. भैरूलाल मीणा पुत्र देवीलाल निवासी डूंगला, उदयपुर
  4. शंभुलाल बागरिया पुत्र प्रथा निवासी एकलिंगपुरा बगरिया बस्ती, उदयपुर
  5. लोगर वागरिया पुत्र नाथूजी निवासी मावली, उदयपुर
  6. कैलाश कालबेलिया पुत्र लिम्बा थोरी निवासी सिंघटवाडा, जावर माइंस, उदयपुर
  7. कबाड़ी – गोपाल बोई पुत्र शंकर बोई निवासी बडगांव तहसील सराड़ा, उदयपुर
  8. कबाडी – भैरा पुत्र काना कालबेलिया निवासी आवलिया फला देवपुरा, जावरमाइंस, उदयपुर

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsrail high voltage wire stealRailway policerailway security forceRPFstealing high voltage wire in udaipurudaipurUdaipur newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .