AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

शहरों व गांवों में होंगे उप चुनाव: कार्यक्रम घोषित

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 6, 2023
Reading Time: 2 mins read
evm


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नगरीय निकायों तथा पंचायती राज संस्थाओं में रिक्त पदों पर होंगे उप चुनाव

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों तथा पंचायती राज संस्थाओं में 31 जनवरी 2023 तक विभिन्न कारणों से रिक्त हुए पदों पर उपचुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की है। उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी चित्रा गुप्ता ने बताया कि राज्य में 12 जिलों में नगरीय निकायों के कुल 14 सदस्यों के रिक्त पदों के लिए कार्यक्रम की घोषणा की गई है। इसी प्रकार जिला परिषद के 4 सदस्यों, पंचायत समिति के 24 सदस्यों, सरपंच के 48 पदों, उपसरपंच के 57 पदों एवं पंच के 471 पदों पर भी उपचुनाव के लिए कार्यक्रम की घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि उपचुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आचार संहिता लागू हो गई है।

नगरीय निकाय सदस्यों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम

21 अप्रेल 2023 को लोक सूचना जारी होगी। नामांकन पत्रों प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 अप्रेल 2023 को प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। 26 अप्रेल को नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 28 को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। 29 को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। 7 मई को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी। 8 मई को प्रातः 9 बजे से मतगणना की जाएगी।

UIT Udaipur

जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के रिक्त पदों पर उपचुनाव कार्यक्रम

रिक्त पदों पर उपचुनाव के लिए 17 अप्रेल को अधिसूचना जारी की जाएगी। नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 अप्रेल प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। 26 को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी तथा 27 को अपराह्न 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। 27 को ही नाम वापसी के पश्चात् चुनाव चिह्नों का आवंटन तथा अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 7 मई को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान होगा तथा 9 मई को प्रातः 9 बजे से मतगणना की जाएगी।

सरपंच एवं पंचों के लिए उपचुनाव कार्यक्रम

उपचुनाव के लिए 17 अप्रेल को जिला निर्वाचन अधिकारी लोकसूचना जारी करेंगे। 30 अप्रेल को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। 1 मई नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 1 मई को दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया की जाएगी तथा इसके बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 7 मई को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक मतदान प्रक्रिया जारी रहेगी तथा मतदान समाप्ति के बाद पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी।

nagar nigam

उपसरपंच के लिए उपचुनाव कार्यक्रम

8 मई को प्रातः 9 बजे से पूर्व बैठक के लिए नोटिस कर 10 बजे से बैठक प्रारंभ की जाएगी। इसी दिन प्रातः 11 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों (प्रस्तावों) का प्रस्तुतिकरण किया जाएगा। 11.30 बजे से नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 11.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी और चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा। आवश्यक होने पर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक मतदान होगा तथा इसके पश्चात् मतगणना और परिणाम की घोषणा की जाएगी।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsby-election schedulelatest news in hindilocal bodies and Panchayati Rajrajasthan newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .