जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। देश-प्रदेश के कोरोना संक्रमितों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ रही है(corona in rajasthan)। इसी बीच मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे दोनों की ही कोरोना कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। दोनों ने ही ट्विट कर इस बारे में जानकारी दी और होम आईसोलेशन में रहकर उपचार लेने के बारे में बताया है।
जानकारी के अनुसार लक्षण महसूस होने पर इन्होंने कोरोना की जांच करवाई थी। जांच में ये कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। चिकित्सकों की देखरेख में दोनों का ही उनके घर पर उपचार चल रहा है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।