सजा पर रोक की सुनवाई 13 अप्रेल को होगी
सूरत,(एआर लाइव न्यूज)। मोदी सरनेम से संबंधित मानहानि केस में राहुल गांधी को दो साल की सजा होने बाद आज सोमवार को सूरत सेशन कोर्ट से जमानत मिल गयी। कोर्ट ने 15 हजार रूपए के मुचलके पर 13 अप्रेल तक के लिए जमानत दी है और सजा पर रोक लगाने पर सुनवाई भी 13 अप्रेल को ही होगी। निचली अदालत ने राहुल गांधी को मानहानि केस में दो साल की सजा सुनाई है, जिसके खिलाफ राहुल गांधी ने सूरत सेशन कोर्ट में सजा को रोकने और रद्द करने अपील की है।
जानकारी के अनुसार आज सोमवार को राहुल गांधी को सिर्फ जमानत मिली है, सजा पर रोक पर सुनवाई 13 अप्रेल को होगी, कोर्ट ने मानहानि केस के याचिकाकर्ता भाजपा नेता पूर्णेश मोदी का पक्ष जानने के लिए नोटिस जारी किए हैं, उन्हें 10 अप्रेल तक जवाब कोर्ट में दाखिल करना होगा। इसके बाद 13 अप्रेल को राहुल गांधी की सजा पर रोक की याचिका पर सुनवाई होगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


