AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

खान विभाग: 7211 करोड़ 69 लाख का सर्वकालिक रेकार्ड राजस्व अर्जित

Devendra Sharma by Devendra Sharma
April 2, 2023
Reading Time: 1 min read
Mines Department Rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp


गत वित्तीय वर्ष 2021-22 से 816 करोड़ से भी अधिक आय हुई

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राजस्थान सरकार के माइंस विभाग ने राजस्व अर्जन में सर्वकालिक कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे सरकार की राजस्व स्थिति मजबूत हो पायी है।

एसीएस माइंस डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया कि 31 मार्च को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में आरंभिक सूचना के अनुसार माइंस विभाग द्वारा 7211 करोड़ 69 लाख रुपए का रेकार्ड राजस्व अर्जित किया गया है। यह अब तक का किसी एक वित्तीय वर्ष का सर्वाधिक राजस्व अर्जन होने के साथ ही गत वित्तीय वर्ष 2021-22 से 816 करोड़ से भी अधिक है। अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण पर रोक के लिए अभियान चलाने और वैध खनन को प्रोत्साहित करने माइनर और मेजर मिनरल्स की ई-नीलामी का भी नया रेकार्ड बनाया है।

Mines Department rajasthan revenue record

माइंस विभाग के राजस्व संग्रहण में उत्तरोत्तर बढ़ोतरी हुई

डॉ.सुबोध अग्रवाल ने बताया कि गत वित्तीय वर्ष के 6395 करोड़ के राजस्व अर्जन के विरुद्ध दो दिन पूर्व 31 मार्च 23 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 7211 करोड़ 69 लाख का राजस्व अर्जित किया है। आरएसएमईटीए एमएमईटी और डीएमएफटी में जमा राशि इसके अतिरिक्त है। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में माइंस विभाग के राजस्व संग्रहण में उत्तरोत्तर बढ़ोतरी हुई है। 2019-20 में 4579 करोड़ 09 लाख रूपए,2020-21 में 4966 करोड़ 39 लाख, 2021-22 में 6395 करोड़ 15 लाख और 2022-23 में 7211 करोड़ 69 लाख का राजस्व संग्रहित हुआ है।

प्रदेश में सर्वाधिक 2006 करोड़ से अधिक का राजस्व भीलवाड़ा वृत से

निदेशक माइंस संदेश नायक ने बताया कि विभाग द्वारा मार्च माह में ही एक हजार करोड़ का राजस्व संग्रहित किया है। प्रदेश में सर्वाधिक 2006 करोड़ से अधिक का राजस्व भीलवाड़ा वृत में संग्रहित किया गया है वहीं राजसमंद वृत में 1310 करोड़ 93 लाखए जोधपुर वृत में 942 करोड़, उदयपुर वृत में 746 करोड़, जयपुर वृत में 626 करोड़,कोटा वृत में 270 करोड़ और भरतपुर वृत में 251 करोड़ व अन्य 50 करोड़ से अधिक का राजस्व अर्जित किया है।

UIT Udaipur

टीम भावना से काम का परिणाम : खान मंत्री

डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के वैध खनन को बढ़ावा देने और अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश और खान मंत्री प्रमोद जैन भाया के मार्गदर्शन मेें विभाग ने उल्लेखनीय उपलब्धि अर्जित की है। खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बताया कि राजस्व अर्जन के सर्वकालिक कीर्तिमान स्थापित करने के लिए एसीएस डॉ.सुबोध अग्रवाल और उनकी टीम ने टीम भावना से बेहतर काम किया उसका यह परिणाम है।

 Mines Department rajasthan revenue record

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ACS Dr subodh agrawalACS Mines Dr. Subodh Agarwalar live newsCM Ashok Gehlotlatest news in hindiMines Department rajasthan revenue recordPramod jain bhayarajasthan newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .