मुंबई,(एआर लाइव न्यूज)। सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेन्स विश्नोई गैंग ने अब महाराष्ट्र के कद्दावर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत को जान से मारने की धमकी दी है। गैंग की ओर से संजय राउत को धमकीभरा मैसेज मिला है, जिसमें सिद्धू मूसेवाला की तरह उनकी भी हत्या करने की धमकी दी गई है। राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बताया कि मुझे एक धमकी भरा मैसेज मिला और इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया है।
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से लॉरेन्स विश्नोई गैंग बड़े सुपर स्टार या नामचीन हस्तियों को धमकी देता आ रहा है। इससे पहले लॉरेन्स विश्नोई गैंग ने सुपर स्टार सलमान खान को हत्या करने की धमकी दी गयी थी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है
पुलिस ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से संजय राउत को धमकी भरा मैसेज मिला है। इसमें उनकी हत्या करने की धमकी दी है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


