- जय-जय-जय महावीर तुम्हारी, मां त्रिशला के नन्दन अवतारी सहित विभिन्न भजनों सहित प्रस्तुतियां
- श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2622वें जन्म कल्याणक महोत्सव का सातवां दिन
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जय-जय-जय महावीर तुम्हारी, मां त्रिशला के नन्दन अवतारी…, वीर जी, वीर जी महावीर जी, बोलो-मीठी मीठी वाणी, सच्चे सुख की यह निशानी, रहे हम महावीर के मन के वर्तमान को वर्धमान की आवश्यकता है…, कुण्डल पुर वाले…, कोयलिया गीत गाए…, आदि भक्ति गीतों पर एक शाम श्रमण भगवान महावीर स्वामी के नाम पर भव्य भक्ति संध्या में हुआ। जिसमें विभिन्न भजनों पर सैकड़ों की तादात में मौजूद श्रावक-श्राविकाएं मंत्रमुग्ध होकर झूमम उठे और पूरे वातावरण को महावीर के जयकारों से गुंजायमान कर दिया।
महावीर जैन परिषद के मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने बताया कि सकल जैन समाज उदयपुर की प्रतिनिधि संस्था महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2622वें जन्म कल्याणक महोत्सव के 10 दिवसीय आयोजनों की श्रृंखला में सातवें दिन शनिवार को एक शाम भगवान महावीर के नाम भव्य भक्ति संध्या का आयोजन नगर निगम स्थित सुखाडिय़ा रंगमच पर पर आयोतिज हुआ। जिसमें बैंगलोर के राष्ट्रीय ख्यातनाम संगीतकार विपिन पोरवाल ने अपनी भक्तिमय गीतों से समां बांध दिया।

अंहिसा मेराथन रैली रविवार को
समारोह संयोजक श्याम नागोरी ने बताया कि सम्माननीय अतिथि के रूप में पूर्व चेम्बर अध्यक्ष महेन्द्र टाया, पूर्व ओसवाल समाज अध्यक्ष दिलीप सुराणा, नगर निगम निर्माण समिति अध्यक्ष ताराचंद जैन, मल्टीपल कॉसिंल चेयरमेन संजय भण्डारी, मूर्तिपूजक श्रीसंघ अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र हिरण, कनक हॉस्पीटल के निदेशक डॉ. अमित धींग का मेवाड़ी पगड़ी व उपरणें से स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के जाप से हुआ। शब्दों द्वारा स्वागत परिषद के कोषाध्यक्ष कुलदीप नाहर द्वारा एवं मुख्य संयोजक राजकुमार फत्तावत ने शोभायात्रा में शामिल होने के लिए जनमैदिनी को आव्हान किया। आभार संयोजक चन्द्रप्रकाश चोरडिया ने किया तथा संचालन महेन्द्र तलेसरा द्वारा किया गया। जीतो लेडिज विंग अध्यक्षा विजयलक्ष्मी गलूंडिया ने बताया कि महावीर जैन परिषद के तत्वावधान में रविवार को जीतों लेडिज विंग उदयपुर द्वारा राजीव गांधी पार्क से प्रातरू 5.30 बजे अहिंसा मेराथन रैली का आयोजन होगा।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


