उदयपुर। अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (american international institute of medical sciences) के मेडिकल स्टूडेंट्स के सांस्कृतिक कार्यक्रम मृदंग-2023 का आगाज मंगलवार को फ्रेशर पार्टी के साथ हुआ। इसमें मेडिकल स्टूडेंट्स ने उत्साह से भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में झूम उठे।
अमेरिकन इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के सांस्कृतिक सप्ताह मृदंग-2023 का उद्घाटन मंगलवार दोपहर कॉलेज डीन डॉ. विनय जोशी ने मशाल जलाकर किया। इस दौरान उन्होंने पूरे सप्ताह होने वाले विविध कार्यक्रम की जानकारी दी और मनोरंजन के साथ गुणवत्तापूर्ण अध्ययन से आगे बढ़ना थीम का आगाज करते हुए कार्यक्रम के शुरूआत की घोषणा की। सबसे पहले फैशन शो आयोजित किया गया, जिसमें निर्णायक डॉ. संगीता तिवारी और डॉ. राजेश अग्रवाल रहे।

वन मिनिट सॉन्ग में स्टूडेंट्स ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इधर, हॉस्टल परिसर में खेल स्पर्धाएं हुईं, जिसमें भी मेडिकल स्टूडेंट्स ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रुप डायरेक्टर आनंद झा ने बताया कि मृदंग का समापन 1 अप्रैल का मिस्टर और मिस मृदंग के साथ होगा। इस बीच विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित होगी। उद्घाटन कार्यक्रम में फैकल्टी, डॉक्टर्स, स्टाफ आदि भी मौजूद रहे।


