AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

ईपीएफओ ने कर्मचारी भविष्य निधि पर ब्याज दर बढ़ाई

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
March 28, 2023
Reading Time: 1 min read
epfo Nidhi apke nikat shivir


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ईपीएफओ ने 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि पर तय की 8.15 फीसदी ब्याज दर

नई दिल्ली (एआर लाइव न्यूज)। सेवानिवृत्ति निकाय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने मंगलवार को 2022-23 के लिए कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी दी। ईपीएफओ ने बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 2022-23 के लिए 8.15 प्रतिशत ब्याज दर तय की।

केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) ने मंगलवार को अपनी बैठक में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के लिए 2022-23 ईपीएफ पर 8.15 प्रतिशत ब्याज देने का फैसला किया। जिसके बाद ईपीएफ जमा पर ब्याज दर सहमति के लिए वित्त मंत्रालय के पास भेजा जाएगा। सरकार से अनुमोदन मिलने के बाद वर्ष 2022-23 के लिए ईपीएफओ में जमा राशि पर ब्याज पांच करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं के खातों में जमा कर दिया जाएगा।

ईपीएफओ ने अंशधारकों को 3 मई तक का वक्त दिया

अधिक पेंशन के आवेदन देने पर उच्चतम न्यायालय द्वारा चार महीने का वक्त देने का आदेश दिया था। इस बारे में भी ईपीएफओ बैठक में चर्चा हो सकती है। ईपीएफओ ने अपने अंशधारकों को तीन मई 2023 तक का वक्त दिया है।

गौरतलब है कि मार्च 2022 में ईपीएफओ ने अपने करीब पांच करोड़ अंशधारकों के लिए 2020-21 की ईपीएफ पर ब्याज दर 8.5 प्रतिशत को घटाकर 2021-22 के लिए 8.1 प्रतिशत कर दिया था। जो पिछले चार दशक के निचले स्तर पर था। इससे पहले ईपीएफ ब्याज दर 1977-78 में सबसे कम 8 प्रतिशत थी।

पिछले वर्षों में ये रही ब्याज दर

वर्ष 2019-20 में 8.5 प्रतिशत
वर्ष 2018-19 में 8.65 प्रतिशत
वर्ष 2016-17 में 8.65 प्रतिशत
वर्ष 2017-18 में 8.55 प्रतिशत
वर्ष 2015-16 में 8.8 प्रतिशत
वर्ष 2014-15 और 2013-14 में 8.75 प्रतिशत
वर्ष 2012-13 के 8.5 प्रतिशत
वर्ष 2011-12 में 8.25 प्रतिशत ब्याज दर रही।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: CBTcentral board of trusteesemployees provident fundEmployees' Provident Fund Organizationepfepfonational news

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .