AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर में भड़काउ भाषण देने पर बागेश्वर धाम के पं. धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, 5 युवक गिरफ्तार

Lucky Jain by Lucky Jain
March 24, 2023
Reading Time: 1 min read
udaipur police lodged fir against bageshwar dham pandit dhirendra shastri -1


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp
  • उदयपुर शहर के रहने वाले 5 युवक कुंभलगढ़ किले से गिरफ्तार
  • पंडित धीरेन्द्र शास्त्री का भाषण सुनने के बाद उदयपुर से कुंभलगढ़ पहुंचकर वहां भगवा झंडा फहराने का किया था प्रयास

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। नवसंवत्सर पर गांधीग्राउंड में हुई धर्मसभा में भड़काउ भाषण देकर लोगों भड़काने के आरोप में उदयपुर पुलिस ने हाथीपोल थाने में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। दरअसल गुरूवार को धर्मसभा के दौरान धीरेन्द्र शास्त्री ने भड़काउ भाषण देते हुए कुंभलगढ़ किले पर भगवा झंडा गाड़ने की बात कही थी, जिसके बाद गुरूवार देर शाम कुंभलगढ़ में कुछ युवकों ने जबरन घुसकर किले पर भगवा झंडा फहराने का प्रयास किया था।

इस घटनाक्रम के बाद राजसमंद के केलवाड़ा़ थाने पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया, वहीं उदयपुर के हाथीपोल थाने में पुलिस ने संज्ञात लेते हुए भड़काउ भाषण देने के आरोप में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 153(A) के तहत एफआईआर दर्ज की गयी है।

nagar nigam udaipur air pollution poster

उदयपुर एसपी विकास शर्मा ने बताया कि गांधीग्राउंड में हुए कार्यक्रम में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री द्वारा भाषण के दौरान उत्तेजक और समुदायों के बीच वैमनस्य बढ़ाने वाले शब्दों का उपयोग किया गया। इससे बाद कुछ युवकों ने कुंभलगढ़ किले पर भगवा झंडा फहराने का प्रयास भी किया था। इस पर पंडित धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ उदयपुर के हाथीपोल थाने में मामला दर्ज किया गया है। उदयपुर सिटी एडि.एसपी चन्द्रशील ठाकुर ने बताया कि कुंभलगढ़ किले पर भगवा झंडा फहराने के प्रयास में केलवाड़ा थाने में भी पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

केलवाड़ा में ये पांच युवक हुए गिरफ्तार

केलवाड़ा थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि कुछ युवकों ने गुरूवार रात कुंभलगढ़ किले पर जाकर वहां भगवा झंडा फहराने का प्रयास किया था। इस पर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उदयपुर के ब्रह्मपोल निवासी गौरव सिंह पुत्र धमेन्द्र सिंह राणावत, बापूबाजार निवासी देवेन्द्र उर्फ कपिल पुत्र ओमप्रकाश सालवी, अभिषेकनाथ पुत्र संजयनाथ, प्रिंस सिंह पुत्र धमेन्द्र और खेरादीवाड़ा निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र विजय सिंह खींची को गिरफ्तार किया गया है।

UIT Udaipur Poster
Tags: ar live newsbageshwar dhambageshwar dham pandit dhirendra shastriFIR Against bageshwar dham pandit dhirendra shastrikumbhalgarh fortPt. dhirendra shashtrirajasthan newsrajsamand newsudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .