AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

भाजपा ने सतीश पूनिया को हटाया, सीपी जोशी को बनाया प्रदेशाध्यक्ष

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 23, 2023
Reading Time: 1 min read
chittorgarh mp cp joshi appointed as bjp state president of rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विधानसभा उदयपुर शहर सीट को लेकर भी बने नए समीकरण: जोशी भी हो सकते हैं शहर विधायक प्रत्याशी

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गुरूवार को संगठनात्मक रूप से बड़ा बदलाव करते हुए राजस्थान में सतीश पूनिया को हटाकर चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी (MP CP Joshi) को भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार, दिल्ली और ओडिशा में भी नए प्रदेशाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सीपी जोशी को राजस्थान, मनमोहन सामल को ओडिशा,वीरेंद्र सचदेवा को दिल्ली और सम्राट चौधरी को बिहार भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेशाध्यक्ष की नई नियुक्ति से प्रदेश भाजपा में अब नए समीकरण बनते नजर आएंगे। सांसद के रूप में सीपी जोशी की लोकसभा में लगातार सक्रियता बनी हुई थी। वे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है।

राजस्थान में निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का कार्यकाल पिछले साल ही पूरा हो गया था। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पूनिया का कार्यकाल बढ़ाए जाने की अटकले लगाई जा रही थी, मगर इसी बीच गुरूवार को प्रदेश नेतृत्व में पूनिया की जगह सीपी जोशी को नया प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां शुरू होने से पहले भाजपा ने प्रदेशाध्यक्ष बदल कर एक तरह से ब्राह्मण वोट बैंक को साधने का प्रयास भी किया है।

hindu nav varsh ki hardik shubhkamnayen sanjay navvarsh

उदयपुर शहर से विधानसभा प्रत्याशी भी बनाया जा सकता

सीपी जोशी को भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने से आगामी विधानसभा चुनाव में उनको विधायक का चुनाव लड़वाने की अटकले भी तेज हो गई। मौजूदा राजनीतिक गणित के हिसाब से सीपी जोशी को उदयपुर शहर सीट से प्रत्याशी भी बनाया जा सकता है। असम के राज्यपाल बनने के बाद गुलाबचंद कटारिया के विधायक पद से इस्तीफा देने से उदयपुर शहर विधायक का पद रिक्त हो गया है और यहां नए दावेदारों की सक्रियता भी बढ़ी हुई है। इसी बीच सीपी जोशी की इस नियुक्ति से नए समीकरण और बनते नजर आने लगे है।

hindu nav varsh ki hardik shubhkamnayen bhuvnesh vyas

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsBJP Rajasthanbjp state president cp joshilatest news in hindimp cp joshirajasthan newsudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .