AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

पीएम मोदी ने 6जी टेस्ट बेड का अनावरण किया

AR Live News Reporter by AR Live News Reporter
March 22, 2023
Reading Time: 1 min read
पीएम मोदी ने 6जी टेस्ट बेड का अनावरण किया


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली (एआर लाइव न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि भारत में टेलिकॉम, ICT और इससे जुड़े इनोवेशन को लेकर एक बहुत बड़ी शुरुआत हो रही है। इस दौरान उन्होंने नए इंटरनेशनल टेलीकम्युनिकेशन यूनियन के एरिया ऑफिस और इनोवेशन सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही 6G टेस्ट बेड को भी लॉन्च किया गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि ये टेक्नोलॉजी डिजिटल इंडिया को नई ऊर्जा देने के साथ ही साउथ एशिया के लिए, ग्लोबल साउथ के लिए, नए समाधान, नए इनोवेशन लेकर आएगा। खासकर हमारे एकेडिमिया, हमारे इनोवेटर्स-स्टार्ट अप्स, हमारी इंडस्ट्री के लिए इससे अनेक नए अवसर बनेंगे। उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ की अद्वितीय जरूरतों को देखते हुए टेक्नोलॉजी, डिज़ाइन और स्टैंडर्ड्स की भूमिका बहुत अहम है। ग्लोबल साउथ अब टेक्नोलॉजिकल डिवाइड को भी तेजी से ब्रिज करने में जुटा है।

भारत दुनिया में सबसे अधिक संपर्क सुविधा वाला लोकतंत्र

उन्होंने कहा कि आज भारत 100 करोड़ मोबाइल फोन के साथ दुनिया में सबसे अधिक संपर्क सुविधा वाला लोकतंत्र है। साथ ही भारत में हर महीने 800 करोड़ से अधिक यूपीआई (UPI ) आधारित डिजिटल पेमेंट्स होते हैं। भारत में हर दिन 7 करोड़ ई-प्रमाणीकरण होते हैं। बीते वर्षों में भारत ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 28 लाख करोड़ रुपए से अधिक सीधे नागरिकों के बैंक खातों में भेजे हैं। जनधन – आधार – मोबाइल- JAM, JAM ट्रिनिटी की ये ताकत विश्व के लिए एक अध्ययन का विषय है।

टेलीकॉम टेक्नोलॉजी भारत को सशक्त बनाने का तरीका

पीएम मोदी ने कहा कि भारत के लिए टेलीकॉम टेक्नोलॉजी शक्ति का एक तरीका नहीं है। बल्कि सशक्त बनाने का एक मिशन है। आज डिजिटल टेक्नॉलॉजी भारत में यूनिवर्सल है, सबकी पहुंच में है। 2014 से पहले ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी के भारत में 6 करोड़ यूजर्स थे, जबकि आज ब्रॉडबैंड यूजर्स की संख्या 80 करोड़ से ज्यादा है। 2014 से पहले भारत में इंटरनेट कनेक्शन की संख्या 25 करोड़ थी, जो कि आज ये 85 करोड़ से भी ज्यादा है।

उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में भारत में सरकार और प्राइवेट सेक्टर ने मिलकर 25 लाख किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर बिछाया है। देशभर में लगभग 2 लाख ग्राम पंचायतों तक ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है। वहीं गांवों में आज 5 लाख से अधिक कॉमन सर्विस सेंटर डिजिटल सर्विस दे रहे हैं।

‘Call Before you Dig’ ऐप की लॉन्चिंग की

पीएम मोदी ने ‘Call Before you Dig’ ऐप की लॉन्चिंग करते हुए कहा कि इस ऐप से खुदाई करने वाली एजेंसियों और जिनका अंडरग्राउंड असेट है, उन विभागों के बीच तालमेल बढ़ेगा। इससे नुकसान भी कम होगा और लोगों को होने वाली परेशानियां भी कम होंगी।

भारत 100 नई 5G लैब्स की स्थापना करने जा रहा

उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया में सबसे तेजी से 5G रोलआउट करने वाला देश है। सिर्फ 120 दिनों में ही 125 से अधिक शहरों में 5G रोल आउट हो चुका है। देश के लगभग साढ़े 300 जिलों में आज 5G सर्विस पहुंच गई है। इतना ही नहीं 5G रोलआउट के 6 महीने बाद ही हम 6G की बात कर रहे हैं। आज हमने अपना विजन डॉक्यूमेंट भी सामने रखा है। आने वाले समय में भारत 100 नई 5G लैब्स की स्थापना करने जा रहा है। इससे 5G से जुड़ी अवसर, बिज़नेस मॉडल्स और रोजगार की संभावना को जमीन पर उतारने में बहुत मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इंडियन ITU एरिया ऑफिस 6G के लिए सही एनवायरनमेंट बनाने में भी मदद करेगा। ITU की वर्ल्ड टेली-कम्युनिकेशन्स स्टैंडर्डज़ेशन असेंबली अगले वर्ष अक्टूबर में दिल्ली में ही आयोजित की जाएगी।

Tags: 6G test bedCall Before you Dig app launchedInnovation CenterInternational Telecommunication Unionnational newsPM ModiPM Modi unveiled 6G test bedPM Narendra modi

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .