AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Udaipur

टैक्स जमा कराये बिना संचालित वाहनों को जब्त किया जाएगा: 16 मार्च से होगी कार्रवाई

Lucky Jain by Lucky Jain
March 15, 2023
Reading Time: 1 min read
nagar nigam udaipur air pollution poster


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। राज्य सरकार को वर्ष 2023-24 का टैक्स जमा कराये बिना संचालित वाहनों की गुरुवार 16 मार्च से व्यापक स्तर पर जब्त करने की कार्यवाही की जाएगी। udaipur RTO प्रादेशिक परिवहन अधिकारी पीएल बामनिया ने बताया कि भार वाहनों के वाहन स्वामियों को प्रति वर्ष 15 मार्च तक अगले वित्तीय वर्ष का अग्रिम कर जमा कराना होता है। लेकिन अपेक्षा के अनुरूप कर के रूप में राजस्व प्राप्त नहीं होने की वजह से कल से बिना कर जमा कराये वाहनों को कठोरतापूर्वक प्रतिबंधित किया जायेगा। ऐसे वाहनों को मौके पर ही सीज़ करके उनकी आरसी, परमिट, फिटनेस, वाहन चालकों के लाईसेंस निरस्त करने की भी कार्यवाही की जाएगी।

बामनिया ने इस संबंध में उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, राजसमंद एवं सलूम्बर के डीटीओ सहित उड़नदस्तों को भी निर्देशित किया है, कि पेट्रोलिंग और चेकिंग के दौरान कोई वाहन बिना टैक्स संचालित पाया जाता है तो तत्काल जब्त करने की कार्रवाई करें। उन्होंने जानकारी दी कि कर जमा कराने के लिए क्षेत्र के समस्त जिला परिवहन कार्यालयों को राजपत्रित अवकाश के दिनों में भी खोला जा रहा है, लेकिन वाहन स्वामियों ने इसे गम्भीरता से नहीं लिया है। अब उन्हें न सिर्फ कठोर विभागीय विधिक कार्यवाहियों का सामना करना होगा बल्कि बकाया कर मय ब्याज एवं भारी पेनल्टी सहित जमा करवाना होगा।

Tags: ar live newsDTO UdaipurRajasthan transport departmentudaipurUdaipur newsudaipur news updateUdaipur RTOVehicles running without tax deposit

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .