AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

उदयपुर शहर में सनसनीखेज मामला: पत्नी की हत्या कर लाश के पास 16 घंटे तक सोता रहा आरोपी

Lucky Jain by Lucky Jain
March 15, 2023
Reading Time: 1 min read
man attempt to suicide after killed his wife in savina udaipur rajasthan


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के सवीना थाना क्षेत्र के लोहार कॉलोनी में मंगलवार शाम सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक युवक ने घर में पत्नी की हत्या कर दी और 16 घंटे तक लाश के पास सोता रहा (murder in udaipur)। युवक ने पत्नी की हत्या के बाद आत्महत्या का प्रयास भी किया, लेकिन तकलीफ होने से आत्महत्या कर नहीं पाया। सवीना पुलिस ने सोनू सुथार (22) की हत्या के आरोप में उसके पति चित्तौड़गढ़ हाल उदयपुर सवीना निवासी बाबूलाल सुथार पुत्र लादूराम को गिरफ्तार कर लिया है।

थानाधिकारी योगेश व्यास ने बताया कि मूलतः चित्तौड़गढ़ निवासी बाबूलाल सुथार उदयपुर में सुथारी का काम करता था और सवीना के लोहार कॉलोनी में नंदलाल शर्मा के मकान की पहली मंजिल पर किराए पर कमरा लेकर पत्नी सोनू के साथ रह रहा था। सोमवार देर रात करीब 1 बजे पति-पत्नी के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ।

इस दौरान आवेश में आए बाबूलाल ने गैस सिलेंडर उठा कर पत्नी के सिर पर मार दिया। सिर में गहरी चोट और अत्यधिक खून बहने से सोनू की वहीं मौके पर मौत हो गयी। खून देखकर बाबूलाल काफी घबरा गया और इसके बाद उसने कटर से खुद का गला काटने का प्रयास किया, गला काटने में तकलीफ हुई तो फंदा लगाने का प्रयास किया, लेकिन वह आत्महत्या नहीं कर पाया। इसके बाद वह उसी कमरे में कंबल ओड़ कर सो गया और करीब 16 घंटे तक वह वहां लाश के पास कंबल ओढ़े सोता रहा।

महिला घर के बाहर नहीं आयी तो हुआ खुलासा

अगली दिन सुबह और पूरे दिन जब सोनू दिखायी नहीं दी और कमरे से कोई आवाज भी नहीं आयी, तो पास में रहने वाली नर्सिंग कर्मी महिला को संदेह हुआ। उसने ग्राउंड फ्लोर पर रह रहे मकान मालिक को बुलाया। काफी आवाज देने पर जब दरवाजा नहीं खुला तो मकान मालिक ने खिड़की तोड़कर देखा, जहां एक कोने में बाबूलाल कंबल ओड़े पड़ा था और सोनू कहीं दिखायी नहीं दे रही थी। इस पर मकान मालिक नंदलाल शर्मा ने मंगलवार शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजे को धक्का देकर जब कमरे में अंदर पहुंची तो दरवाजे के पीछे सोनू की लहुलुहान लाश पड़ी थी, और दूसरे कोने में बाबूलाल पड़ा हुआ था। पुलिस ने बाबूलाल को जबरन उठाया और हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या करना कबूला और पूरी कहानी बताई।

UIT Udaipur Poster

डेढ़ साल पहले शादी की थी, आर्थिक तंगी के कारण छोड़ना चाहता था

परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ निवासी बाबूलाल ने करीब डेढ़ साल पहले बूंदी निवासी सोनू सुथार से प्रेम विवाह किया था। सोनू की यह दूसरी शादी थी। तीन-चार साल पहले सोनू की शादी भीलवाड़ा निवासी धनराज से हुई थी, तब शादी आंटा-सांटा प्रथा के तहत हुई थी, भाई और भाभी का रिश्ता नहीं चलने से सोनू और धनराज की शादी भी टूट गयी। सोनू उसके पीहर बूंदी आ गयी। इसके बाद सोनू की मुलाकात सामाजिक कार्यक्रमों के दौरान बाबूलाल से हुई और दोनों ने डेढ़ साल पहले प्रेम विवाह कर लिया।

बाबूलाल सोनू को साथ लेकर उदयपुर आ गया और सुथारी का काम करने लगा, लेकिन उसे कहीं स्थायी काम या नौकरी नहीं मिली। आर्थिक तंगी के चलते बाबूलाल सोनू को छोड़ना चाहता था। होली पर जब बाबूलाल सोनू के साथ उसके चित्तौड़गढ़ स्थित घर गया था, तब भी बाबूलाल ने सोनू से उसके घर वापस जाने को कहा। लेकिन सोनू बाबूलाल को छोड़ना नहीं चाहती थी। होली के बाद दोनों चार दिन पहले ही उदयपुर आए थे। सोमवार रात भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ, बाबूलाल उसे वापस जाने को कह रहा था और सोनू वापस जाना नहीं चाहती थी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newscrime in udaipurman attempt to suicide after killed his wife in udaipurman killed his wife in udaipurmurder in udaipurudaipurudaipur crimeUdaipur newsudaipur news updateUdaipur Police

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .