AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

देवास थर्ड-फोर्थ: 1691 करोड़ रूपए स्वीकृत

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 10, 2023
Reading Time: 1 min read
Dewas third-fourth project


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीएम गहलोत ने वित्तीय प्रस्ताव को दी मंजूरी

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उदयपुर शहर में अतिरिक्त पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए देवास-तृतीय एवं चतुर्थ (मोहनलाल सुखाड़िया जल अपवर्तन योजना) योजना में बांधों के निर्माण के लिए शुक्रवार को 1691 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

इन बांधों से उदयपुर शहर में पेयजल की आपूर्ति के लिए 1 हजार मिलियन क्यूबिक फीट जल प्रतिवर्ष डायवर्ट किया जाएगा। उदयपुर शहर में इन बांधों से 3.43 करोड़ लीटर अतिरिक्त पेयजल उपलब्ध होने से 6 लाख से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट 2023-24 में उदयपुर में देवास-तृतीय एवं चतुर्थ बांधों के निर्माण की घोषणा की थी। उक्त बजट घोषणा की अनुपालना में यह स्वीकृति दी है। इससे उदयपुर शहरवासियों की पेयजल आपूर्ति संबंधी समस्याओं का स्थाई निराकरण किया जा सकेगा।

udaipur UIT door to step delivery services

यह है देवास थर्ड-फोर्थ प्रोजेक्ट

देवास प्रोजेक्ट थर्ड-फोर्थ (मोहनलाल सुखाड़िया जल अपवर्तन योजना) के तहत गोगुंदा क्षेत्र के नाथियाथल गांव में 703 एमसीएफटी (देवास-3) और अंबावा गांव के पास वाकल नदी पर 390 एमसीएफटी (देवास-4) भराव क्षमता के बांध प्रस्तावित किए हुए हैं। देवास-4 का पानी देवास-3 में लाने के लिए 4.3 किलोमीटर लंबी टनल बनाई जानी हैं।

देवास-3 से 11.05 किलोमीटर लंबी टनल बनाकर इस पानी को देवास-2 के तहत बने आकोदड़ा बांध में लाया जाना हैं। उसके बाद पानी ग्रेविटी से ही आकोदड़ा बांध की 11.5 किमी लम्बी टनल से होता हुआ पीछोला में आएगा। देवास प्रोजेक्ट 3-4 का पानी पीछोला झील में लाने के लिए 2015 में 1187 करोड़ की डीपीआर बनाई गई थी।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: acs shikhar agrawalar live newsCM Ashok Gehlotdewas third-fourth project udaipurlatest news in hindiudaipur news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .