कोटा,(एआर लाइव न्यूज)। कोटा के गढ़ पैलेस स्थित राव माधो सिंह म्यूजियम से चोरी हुई 38 चांदी की दुर्लभ कलाकृतियों के मामले में पुलिस ने दिल्ली से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी हुई कलाकृतियां 200 से 300 साल पुरानी थीं। मामले की जांच में एंटीक्स के अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरोह का खुलासा हुआ है।
कोटा पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद, यूपी के लोनी बॉर्डर निवासी अचिन24 वर्षीय पुत्र पप्पू जाटव और प्रभात पांचाल 27 वर्षीय को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 7 दिन का रिमांड लिया है। आरोपियों से चोरी की कलाकृतियां बरामद की गयी हैं। मामले की जांच के लिए आरोपियों से अग्रिम पूछताछ की जा रही है। आरोपियों ने 26 फरवरी की रात 12 25 से 1 25 के बीच चोरी को अंजाम दिया था। आरोपियों से म्यूजियम से 38 चांदी की दुर्लभ कलाकृतियां चोरी की थी, जो 200 से 300 साल पुरानी थीं। गिरोह के अन्य सदस्यों की पड़ताल की जा रही है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


