कोच्चि,(एआर लाइव न्यूज)। केरल के कोच्चि में ब्रह्मपुरम क्षेत्र स्थित 110 एकड़ में फैला वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट (डंपिंग यार्ड) में लगी आग (kochi waste treatment plant fire) से कोच्चि शहर सहित आस-पास की हवा भी जहरीली होने लगी है। खराब हवा में सांस लेना लोगों के लिए दूभर हो गया है, लोग घरों में भी मास्क लगाने को मजबूर हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे कम से कम घर से बाहर निकलें। स्कूलों में भी शुक्रवार तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार इस डंपिंग यार्ड में 7 दिनों से आग लगी हुई है, आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय प्रशासन प्रयास कर रहा है। भारतीय वायुसेना और नौ सेना की मदद से आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है। लेकिन हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गयी है।

धुएं को रोकने लगातार कर रहे छिड़काव
स्थानीय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आग पर काफी हद तक काबू पाने के बावजूद डंपिंग यार्ड से जहरीला धुआं उठ रहा है। ऐसे में वहां कई दमकलें तैनात की गयी हैं, जो लगातार पानी का छिड़काव कर धुएं को वातावरण में घुलने से रोकने का प्रयास कर रही है।

कोर्ट ने राज्य सरकार की लगाई फटकार
शहर की इस स्थिति को लेकर केरल हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की फटकार लगाते हुए स्थिति पर जल्द से जल्द नियंत्रण करने के निर्देश जारी किए हैं। हाईकोर्ट ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि कोच्चि शहर गैस चेंबर बना हुआ है, लोग इसमें फंसे हुए हैं, इस शहर में ऐसे हालात तब हैं जब कोई और इंडस्ट्री नहीं हैं। इधर विपक्ष के नेताओं ने वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट के आस-पास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने की मांग की है।
यह भी पढ़ें : मौसमी बीमारियों के उपचार को लेकर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जारी की एडवायजरी
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज(AR Live News)से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।


