AR Live News
Advertisement
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us
No Result
View All Result
AR Live News
No Result
View All Result
Home Home

23-24 सितम्बर 2023 को आयोजित होगा इंटरनेशनल राजस्थानी कॉन्क्लेव

Devendra Sharma by Devendra Sharma
March 9, 2023
Reading Time: 1 min read
UIT Udaipur


Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

विश्वभर से प्रवासी राजस्थानी होंगे शामिल

जयपुर,( एआर लाइव न्यूज)। आगामी 23-24 सितम्बर को जयपुर में इंटरनेशनल राजस्थानी कॉन्क्लेव होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस आयोजन के प्रस्ताव का अनुमोदन कर दिया है। उद्योग विभाग एवं राजस्थान फाउंडेशन के तत्वाधान में होने वाले इस आयोजन के लिए गहलोत ने 5 करोड़ के अतिरिक्त बजट प्रावधान के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है।

दो दिवसीय कॉन्क्लेव में राजस्थानी गौरव, साहित्य, व्यापार, परंपरा, संगीत, कला, संस्कृति, सामाजिक कल्याण, उद्यम, खान-पान एवं मनोरंजन आदि विषयों पर दिलचस्प सत्रों का आयोजन होगा। इसमें उद्यमशीलता एवं निवेश के अवसरों पर एक विशेष सत्र शामिल होगा। इसमें विश्व भर से प्रवासी उद्यमी भाग लेंगे। एनआरआर नीति में घोषित प्रवासी सम्मान पुरस्कार का शुभारम्भ भी इसी कॉन्क्लेव में किया जाएगा।

वर्ष 2023-24 के बजट में की थी घोषणा

मुख्यमंत्री ने प्रवासी राजस्थानियों को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य से वर्ष 2023-24 के बजट में इंटरनेशनल राजस्थानी कॉन्क्लेव करने की घोषणा की थी। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2000 में राजस्थानी डायस्पोरा का महत्व समझते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में पहली बार इंटरनेशनल राजस्थानी कॉन्क्लेव आयोजित हुआ था। इसी तर्ज पर वर्ष 2003 में भारत सरकार द्वारा प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया गया था। अन्य राज्यों ने भी इस मॉडल को अपनाया है।

डिसक्लेमर:एआर लाइव न्यूज(AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Tags: ar live newsCM Ashok Gehlotinternational rajasthani conclavelatest news in hindirajasthan news update

visitors

arlivenews
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • International
  • Expert Articles
  • photo gallery
  • Entertainment
  • Privacy Policy
  • Archives
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .

error: Copy content not allowed
No Result
View All Result
  • Home
  • About us
  • National
  • Rajasthan
  • Udaipur
  • Uttar Predesh
  • Gujarat (Hindi)
  • International
  • Expert Articles
  • Education
  • Entertainment
  • Youtube
  • Photo Gallery
  • Contact us

© 2019 All Rights Reserved by ARLive News .